फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drunk husband did disgusting act with wife FIR lodged in bareilly

Bareilly: 'पति ने लांघी सारी सीमाएं... शराब के नशे में करता है घिनौनी करतूत', पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 17 Feb 2025 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 04:08 PM IST
सार

बरेली में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि पति शराब पीकर घर आता है और उसे पीटता है। उसके मुंह पर थूकता है।  

विज्ञापन
drunk husband did disgusting act with wife FIR lodged in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शराब के नशे में पति पर पिटाई करने और मुंह पर थूकने का आरोप लगाते हुए महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने उसकी हत्या करने की धमकी दी है। शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि शादी के बाद से पति डंडे और सरिया से पीटता है। मां का घर बेचकर रुपये लाने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर पिटाई करता है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि पति शराब के नशे में घर आता है। दरवाजा पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसने 22 फरवरी तक उनकी हत्या करने की धमकी दी है। आरोपी नशे में अपनी मां को पीटकर उनकी हड्डी तोड़ चुका है। पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसके बाद भी उसकी हरकतें बढ़ती गईं। उत्पीड़न की सभी सीमाएं लांघ दी हैं, वह नशे में उसके मुंह पर थूकता है। उसकी हरकतों से आजिज होकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

शीशगढ़: विवाहिता को बाइक के लिए घर से निकाला
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी महिला ने अपने दहेज लोभी पति सहित सात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। गिरधरपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति अजय, ससुर सुनील, सास मीना आदि आए दिन उन्हें दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपये नकद की मांग कर प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मांग पूरी न होने पर उपरोक्त ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed