{"_id":"635d950bf296b1554d1437f2","slug":"drunk-driver-hit-ten-people-hafizganj-news-bly5022161143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का परकाला बना पिकअप ड्राइवर, दस लोगों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का परकाला बना पिकअप ड्राइवर, दस लोगों को कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। कस्बे के बाईपास पर शनिवार को नशे में धुत एक पिकअप ड्राइवर मौत का परकाला बना गया। तीन बाइक सवारों समेत सड़क किनारे खड़े दस लोगों को उसने कुचल दिया। एक के बाद एक कई ठेलों में भी टक्कर मार दी। लोगों ने बाद में ड्राइवर समेत पिकअप में मौजूद तीन लोगों को दबोचने के बाद जमकर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल हुए लोगों में तीन की हालत गंभीर है।
हाफिजगंज बाईपास पर शनिवार करीब शाम सात बजे जब यह घटना हुई तो भगदड़ मच गई। गांव सुंदरी में रहने वाले आशु बाइक पर अपनी बहन अनुपम को लेकर बरेली जाने के लिए किसी वाहन में बैठाने के लिए आए थे। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच नवाबगंज की ओर से अंधाधुंध रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पास में ही सेंथल में रहने वाले इंतखाब भी अपनी बहन के साथ बरेली जाने के लिए खड़े थे, उन्हें भी पिकअप ने कुचल दिया।
इन लोगों को टक्कर मारने के बाद भी पिकअप नहीं रुकी। पास ही में हरवेंद्र सिंह समेत दर्जनों और लोग बरेली और दिल्ली जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। इस समूह में भी पिकअप घुस गई। सड़क किनारे खड़े कई ठेले और उनके आसपास ख़ड़े लोगों को भी पिकअप ने टक्कर मारी। इस घटना से भगदड़ के साथ चीखपुकार मच गई। तमाम लोगों को टक्कर मारने के बाद पिकअप की ड्राइवर बरेली की ओर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। गाड़ी में बैठे दो अन्य लोगों को भी उतार लिया। तीनों की भीड़ ने जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
इसी बीच लोग घटना में घायल हुए लोगों को भी उठाकर अस्पताल की ओर दौड़े। कुछ लोगों ने सूचना दी तो रिठौरा चौकी इंचार्ज सचिन शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ घायलों को सरकारी जीप में बैठाकर बरेली भेजा। हादसे में घायल इंतखाब, आशु गंगवार समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने काफी देर हंगामा भी किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। पुलिस ने ड्राइवर समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया।
टेंपो को टक्कर मारने के
बाद भगा रहा था गाड़ी
पीलीभीत की ओर से आ रही पिकअप का ड्राइवर नशे में बुरी तरह धुत था। राजघाट में उसने पिकअप से एक टेंपो में टक्कर मार दी थी, इसके बाद गाड़ी लेकर भाग रहा था। पकड़े जाने के डर से वह तेज रफ्तार में पिकअप दौड़ा रहा था। नशे में होने की वजह से हाफिजगंज बाईपास पर गाड़ी को काबू में नहीं रख सका और वहां खड़े लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी।