फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk doctor crashes car at Bareilly Junction

Bareilly News: नशे की हालत में डॉक्टर ने बरेली जंक्शन पर ठोंक दी कार, दो यात्री हुए घायल

Sat, 25 Oct 2025 10:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 10:47 AM IST
सार

बरेली जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक डॉक्टर ने तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। इससे अनियंत्रित हुई कार लोहे के गेट से टकरा गई। कार की चपेट में आने से दो यात्री भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Drunk doctor crashes car at Bareilly Junction
लोहे के गेट से टकराई कार - फोटो : संवाद

विस्तार

नशे की हालत में डॉक्टर ने शुक्रवार शाम सात बजे बरेली जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में अपनी कार को लोहे के गेट में ठोंक दिया। हादसे में दो यात्री घायल हो गए। हालांकि, अधिक चोट नहीं लगने के कारण वह अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। आरपीएफ ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया है। वह इस कदर नशे में धुत था कि अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रहा था।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने कार चला रहे डॉक्टर को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया तो अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई। इसी दौरान पता चला कि कार चलाने वाला डॉक्टर है और उसका नाम डॉ. आकाश कुमार है। आरपीएफ इंस्पेक्टर और एसआई अवकाश पर हैं। एएसआई ओमपाल सिंह के मुताबिक आरोपी के पास से कोई आईडी भी बरामद नहीं हुई है। उसकी कार को सीज कर दिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


पीछा करते पहुंचे लोगों ने बताया, कई जगह मारी टक्कर
आरोपी जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में जब कार लेकर घुसा तो उसका पीछा करते हुए कई लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ को बताया कि वह लाल फाटक से उसका पीछा कर रहे हैं। उसने कई लोगों को टक्कर मारी है। इससे कई ठेले व ई-रिक्शा पलट गए। इसके बाद भी चालक कार को रोक नहीं पा रहा था। वह बचता हुआ जंक्शन पर पहुंचा था। यहां पर उसने दोबारा कार ठोंक दी। गेट मजबूत होने और रास्ता बंद होने की वजह से वह कार को दोबारा नहीं दौड़ा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed