फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ANTF team raided Medical Stor and seized banned medicines in Bareilly

Bareilly News: शहर के बीच चल रहा था नशे की दवाओं का धंधा, एएनटीएफ टीम ने पकड़ा जखीरा

Tue, 20 Feb 2024 08:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Feb 2024 08:20 AM IST
सार

एएनटीएफ को किला क्रॉसिंग के पास स्थित किला मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना काफी समय से मिल रही थी। टीम ने सोमवार रात करीब आठ बजे स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर और गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। 

विज्ञापन
ANTF team raided Medical Stor and seized banned medicines in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बरेली में नई पीढ़ी की नसों में नशे का जहर घोलने का काम शहर के बीचों बीच किला इलाके में किया जा रहा था। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स) की टीम ने सोमवार रात मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं का जखीरा बरामद किया है। देर रात तक ड्रग विभाग की टीम बरामद माल की गिनती कर रही थी।
विज्ञापन


एएनटीएफ को किला क्रॉसिंग के पास स्थित किला मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना काफी समय से मिल रही थी। टीम ने सोमवार रात करीब आठ बजे स्टोर पर छापा मारा। सीओ प्रतिमा सिंह व टीम प्रभारी विकास यादव की टीम ने पूछताछ की तो स्टोर संचालक मुन्ने अंसारी ने नियम-कानून बताकर प्रभाव में लेने की कोशिश की। 
विज्ञापन


घर में बना रखा था गोदाम 
टीम ने धमकियों को नजरंदाज करके स्टोर खंगाला तो प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मिलने लगा। टीम आरोपी को लेकर उसके गांव सीबीगंज थाने के महेशपुर ठाकुरान पहुंची। वहां एक घर के बाहरी हिस्से में बने गोदाम में बेशुमार प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। करीब 250 पेटी कोडीन कफ सिरप मिला। एक पेटी में करीब सौ सिरप रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अल्प्राजोलम जैसी नींद व नशे के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं की सैकड़ों पेटियां रखी मिलीं। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार व बबिता सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने दवाओं की गिनती व वीडियोग्राफी कराई। फिर दो पिकअप से बरामद माल को सीबीगंज थाने में सुरक्षित रखवा दिया गया।

किशोर और छात्र खरीदते थे सिरप
टीम को सूचना मिली थी कि नशे के लिए खांसी के सिरप कोडीन को बड़ी संख्या में किशोर व छात्र इस मेडिकल स्टोर से जाकर खरीदते हैं। दरअसल यह नशा इन्हें शराब के मुकाबले सस्ता पड़ता है लेकिन कफ सिरप की शरीर में जरूरत से ज्यादा मात्रा पहुंचने से नुकसान होता है। इसके साथ ही स्मैकिए व नशेड़ी यहां से प्रतिबंधित दवाएं खरीदते थे।

प्रेमनगर में भी दी दबिश
टीम ने जब कार्रवाई की तो स्टोर संचालक के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन प्रेमनगर थाने के आसपास मिली। तब विकास यादव एक टीम लेकर प्रेमनगर पहुंचे। पता लगा कि वहां मुन्ने के भाई का मेडिकल स्टोर है। हालांकि वहां से बरामदगी नहीं हो सकी।

मकान मालकिन को नहीं थी धंधे की जानकारी
मुन्ने जिस घर में गोदाम संचालित कर रहा था वह एक विधवा का मकान है। पुलिस ने महिला से बातचीत की तो पता लगा कि दो हजार रुपये प्रतिमाह देकर मुन्ने ने गोदाम किराये पर लिया था। वह कहता था कि दवाएं ही यहां रखता है। ड्रग टीम ने जांच की तो पता लगा कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तो है पर गोदाम का कोई लाइसेंस नहीं लिया गया है। सीओ प्रतिमा सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की धारा में भी रिपोर्ट लिखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed