फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drug addict husband cuts wife's nose, challan issued to accused

Bareilly News: नशेड़ी पति ने पत्नी की नाक काटी, आरोपी का चालान

Mon, 11 Nov 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Drug addict husband cuts wife's nose, challan issued to accused
बरेली। नशेड़ी पति ने झगड़े के बाद सब्जी काटने के चाकू से पत्नी की नाक पर वार कर दिया। इससे पत्नी की नाक का कुछ हिस्सा कट गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी में किराये पर रही 30 वर्षीय सोनी ने बताया कि उनका पति सुनील नशा करके घर में मारपीट और हंगामा करता है। छह नवंबर की रात पति सुनील शराब के नशे में घर आया। वह गालीगलौज व झगड़ा करने लगा तो सोनी ने विरोध किया। आरोप लगाया कि पति नशे में उसके सीने पर बैठ गया। सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से उसकी नाक काट दी फिर फरार हो गया।
विज्ञापन

मकान मालिक अशोक ने सूचना दी तो आए सोनी के परिजनों ने उसका पहले घर पर ही डॉक्टर से इलाज कराया। फिर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। अशोक की ही ओर से सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके मुताबिक कुछ और धाराएं बढ़ेंगी तो बढ़ा दी जाएगी। आरोपी का फिलहाल शांतिभंग में चालान कर दिया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed