फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drones monitoring sensitive areas of Bareilly bricks and stones found on roofs

Bareilly News: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, छतों पर रखे मिले ईंट-पत्थर, पुलिस ने हटवाए

Fri, 06 Dec 2024 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 05:12 PM IST
सार

बरेली में छह दिसंबर और जुमा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। अफसरों ने पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

विज्ञापन
Drones monitoring sensitive areas of Bareilly bricks and stones found on roofs
शहर में ड्रोन से की गई निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल हिंसा के बाद से बरेली में भी पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को छह दिसंबर व जुमा की नमाज को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। कुछ मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर नजर आए। सीओ सिटी ने तुरंत छतों से ईंट-पत्थर हटवाए और लोगों को हिदायत दी कि अनावश्यक चीजें छतों पर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


संभल हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन भी लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को प्रमुख मस्जिद के आसपास की छतों पर पुलिसबल की तैनाती रही। वहीं, पुलिस ने आला हजरत मस्जिद, इस्लामिया ग्राउंड, किला स्थित जामा मस्जिद, पुराना शहर में पैदल गश्त की। सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जुमा को देखते हुए चिन्हित संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की गई थी। कई छतों पर ईंट पत्थर मिले। भवन स्वामियों को चेतावनी देकर हटवा दिया गया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी अफसरों ने की गश्त 
एक दिन पहले पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे शहर की सड़कों पर उतरे। जिलेभर में थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ क्षेत्र में घूमे। जिले में धर्मस्थलों पर अवैध तरीके से लगे 172 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। गर्ल्स कॉलेजों के आसपास मंडरा रहे बाइकर्स भी पकड़े गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने रात में पुलिस बल के साथ कोतवाली एवं थाना किला क्षेत्र में प्रमुख चौराहों, तिराहों, मार्केट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी सिटी ने शहरवासियों से संवाद किया। भाईचारा, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed