{"_id":"69fce914507f5fbe2a000ff1","slug":"drizzle-in-the-morning-rain-in-the-afternoon-brought-relief-from-the-heat-bareilly-news-c-4-bly1053-879511-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भोर में रिमझिम, दोपहर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भोर में रिमझिम, दोपहर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Fri, 08 May 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 08 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा संग बारिश का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। दिनभर बादल मंडराने से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पश्चिमी विक्षोभ का असर 48 घंटे और प्रभावी रहने का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, पहाड़ों पर मंडरा रहे बादल शहर की ओर आ रहे हैं। अनुकूल माहौल बनने पर यही बादल बेमौसम बारिश की वजह बन रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में विक्षोभ कमजोर हो गया है, लेकिन तराई क्षेत्र में अभी प्रभावी है। इसलिए 48 घंटे तक अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश हो सकती है। विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक, बुधवार रात निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से अचानक बादल घिरे। तेज हवा और गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में खंडवर्षा हुई।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आसमान साफ हुआ। धूप निकली लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद फिर बादल छाने लगे। एक से डेढ़ बजे तक तीन मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री कम 26.7 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में 16 घंटे गुल रही बिजली
बुधवार रात तेज हवा चलने से फाॅल्ट के चलते ट्रांसपोर्ट नगर की बिजली रात आठ बजे चली गई। इससे दो सौ कारोबारियों का काम प्रभावित रहा। कारोबारी हिमांशु अग्रवाल के मुताबिक, आमतौर पर कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन बुधवार रात बिजली कटने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर 12 से एक बजे के बीच सुचारु हुई। दिन में भी ट्रिपिंग जारी रही। जनरेटर के भरोसे कारोबार हुआ।