फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drivers and conductors will work in their original posts.

Bareilly News: मूल पदों पर काम करेंगे चालक-परिचालक

Mon, 20 Jul 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors will work in their original posts.
बरेली। अफसरों के चहेते चालक-परिचालकों को भी अब मूल पदों पर काम करना होगा। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में 50 से ज्यादा चालक-परिचालकों ने खुद को कार्यालयों में अटैच करा रखा है।
विज्ञापन

बदायूं और पीलीभीत डिपो में कोई भंडार वाहन न होने के बाद भी चार चालक भंडार वाहन पर अटैच हैं। यही हाल रुहेलखंड डिपो में है। चारों डिपो में 50 से ज्यादा नियमित चालक-परिचालक रोड पर नहीं चल रहे, ये लिपिकों के पद पर अटैच हैं। कई ऐसे चालक भी हैं जो सक्षम हैं और खुद को अक्षम चालक दर्शाकर कार्यशाला में अटैच करा लिया है।
विज्ञापन

किलोमीटर पूरे न होने के बाद भी इनको वेतन भी जारी किया जा रहा है। पदोन्नति के मानक पूरे न करने के बावजूद यह चालक-परिचालक पदोन्नत पदों पर अटैच हैं। दूसरी ओर चालकों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रोडवेज के प्रधान प्रबंधक कार्मिक अंकुर विकास की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक को आदेश दिया गया है कि चालक-परिचालकों को नियमानुसार मूल पदों पर काम लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई चालक-परिचालक का पदोन्नति मानकों को पूरा नहीं कर रहा और उससे लिपिक वर्ग का काम लिया जा रहा है तो क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक जिम्मेदार होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक अजीम ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों डिपो से ऐसे चालक-परिचालकों की सूची तलब की गई है जो मूल पद पर काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed