फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver who fled with Rs 7.5 lakh of owner arrested

Bareilly News: मालिक के साढ़े सात लाख लेकर फरार ड्राइवर गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Driver who fled with Rs 7.5 lakh of owner arrested
दिल्ली निवासी है आरोपी, कारोबारी ने किया था भरोसा
विज्ञापन

बरेली। अपने मालिक की कार से साढ़े सात लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हुए दिल्ली निवासी ड्राइवर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ड्राइवर के पास से 6,92,500 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
दस जून को दिल्ली के पटपरागंज निवासी चिराग छावड़ा अपने ड्राइवर अजय कुमार साहनी के साथ निजी कार्य से बरेली आए थे। चिराग के पास साढ़े सात लाख रुपये थे। चिराग कमल सिनेमा के पास कार और ड्राइवर को छोड़कर अपने मित्र मयंक कपूर के साथ चले गए। रात में वापस लौटे तो ड्राइवर कार पर नहीं था। रुपये के बारे में पूछा तो अजय ने कहा कि सुबह घर पहुंचा दूंगा। जब रुपये नहीं पहुंचाए तो चिराग ने कोतवाली में अपने ड्राइवर अजय साहनी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तभी से पुलिस अजय की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय के पिता आसाम में पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी करते हैं। अजय ने बताया कि वह बलिया जिले के थाना रेवती के गांव मनु छपरा का मूल निवासी है। फिलहाल वह इंद्र नगर मार्ग मंडावली नई दिल्ली में पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहता है। आर्थिक तंगी के चलते रुपये देखकर उसकी नियत बिगड़ गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed