फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drains overflowing with filth despite budget allocation for cleaning.

Bareilly News: बजट साफ, गंदगी से बजबजा रहे नाले

Sun, 14 Jun 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drains overflowing with filth despite budget allocation for cleaning.
बरेली। नगर निगम की ओर से नालों की सफाई के लिए लाखों रुपये के ठेके दिए जाने के बावजूद शहर के प्रमुख नाले गाद, प्लास्टिक और कचरे से पटे पड़े हैं। हैरत की बात है कि दावों में ठेकेदारों ने इन नालों को साफ भी कर दिया है। मानसून से ऐन पहले सामने आई इस बदहाली ने बारिश के दौरान शहर में जलभराव की आशंका को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने शहर के नालों की सफाई का जिम्मा पांच अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा है। पटेल चौक से चौपुला चौराहे तक और रघुवंशी कॉम्प्लेक्स से चौपुला चौराहे तक कुल 1840 मीटर लंबे दो प्रमुख नालों की सफाई का ठेका 3.76 लाख रुपये में मैसर्स जय महाकाल को दिया गया था। ठेकेदार का दावा है कि इन नालों को दो से चार बार साफ किया जा चुका है।
विज्ञापन

जब टीम ने मौके पर जाकर देखा तो स्थिति इसके बिल्कुल उलट मिली। नाले पूरी तरह चोक नजर आए। इनमें भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) जमा मिली। मैसर्स इम्तियाज, मैसर्स आरके कांट्रेक्टर, मैसर्स सांई कांट्रैक्टर, मैसर्स बाबू अली और मैसर्स यस ट्रेडर्स को आवंटित किए गए नालों की स्थिति भी खराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि 28 अप्रैल को नाला सफाई का अनुबंध होने के बाद से अब तक पर्याप्त समय था, लेकिन अधिकारियों की ढिलाई के कारण ठेकेदारों ने केवल औपचारिकता पूरी की। वहीं, एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि लगातार नाला सफाई की निगरानी जा रही है। जो ठेकेदार काम नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed