फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DR . Praveen Togadia said that Hindus are minority

डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले कि हिंदू अल्पसंख्यक हो रहे हैं

Thu, 25 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 25 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
DR . Praveen Togadia said that Hindus are minority
बरेली। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया बरेली के सामाजिक समरसता समारोह में राम मंदिर निर्माण, लव जेहाद, जेएनयू और कश्मीर मुद्दे पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल, केरल, कश्मीर समेत तमाम राज्यों में  हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है। यही हाल रहा तो सौ साल बाद भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। यूपी में मुलायम के बेटे तब तक मुख्यमंत्री हैं जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं। यहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए तो सीएम आजम का बेटा होगा।
विज्ञापन

टीबरीनाथ मंदिर में आयोजित  समारोह में एक घंटे के भाषण में डॉ. तोगड़िया ने दो हजार साल के इतिहास को हिंदुओं के लुटने, पिटने और सर्वनाश वाला बताया। उन्होंने कहा कि कभी पाकिस्तान, सीरिया, अरब, अफगानिस्तान तक हिंदुओं का साम्राज्य था।  विहिप इस क्रम को पलटना चाहती है। अब न  हिंदू  सिर्फ आगे बढ़ेगा और मजबूत बनेगा। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसमें हिंदुओं का धर्मांतरण रोकना, गैर धर्म में चले गए हिंदुओं की घर वापसी, लव जेहाद रोकना, बंगलादेशी मुसलमानों को बाहर करना और हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने को प्रोत्साहन देना शामिल है।  तोगड़िया ने संगठित हिंदू, सुरक्षित हिंदू और समृद्ध हिंदू का नारा देते हुए कहा कि  सुरक्षा के लिए सत्ता चाहिए। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का फैसला अदालत नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी उम्मीद है कि वह संसद में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन


मुफ्त इलाज के लिए हेल्पलाइन
उन्होंने ने कहा कि विहिप 58 हजार गांवों में 20 हजार गरीब हिंदू परिवारों को मुफ्त शिक्षा दे रही है। 45 करोड़ हिंदू परिवारों के लिए मुफ्त इलाज के दरवाजे खोले गए हैं। हिंदू परिवार विहिप की हेल्पलाइन  1860-233-3666 पर फोन कर ये सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी समर्थकों को फांसी हो
तोगड़िया ने कहा कि देश में रहकर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों पर देश द्रोह का मुकदमा चलाकर फांसी दी जानी चाहिए। कश्मीर में प्रत्येक शुक्रवार को मस्जिदों में पाक समर्थक नारे लगते हैं।  ऐसे लोगों की पहचान कर मुकदमा चलाया जाए। कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, पवन अरोड़ा, अरुण खुराना, रमेश जी, राहुल गुप्ता समेत विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद थे।   

डॉ. माहेश्वरी ने पहनाया मुकुट
विहिप की ओर से हिंदुओं के लिए मेडिकल हेल्पलाइन शुरू किए जाने पर गंगाचरण अस्पताल के डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने डॉ. प्रवीण तोगड़िया को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही अपनी ओर से उन्हें एक चांदी का मुकुट भी भेंट किया। टीबरीनाथ मंदिर में नाथ नगरी की ओर से डॉ. तोगड़िया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में श्रवण गुप्ता, विशाल वर्मा, सचिन मेहरा, अक्षय सक्सेना, कुलदीप यादव, शिवम रस्तोगी, सुनील कश्यप, दिव्य चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।  


भाजयुमो और मोदी आर्मी कार्यकर्ताओं में हाथापाई
टीबरीनाथ मंदिर में विहिप नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अपना भाषण खत्म करने के बाद जब बाहर निकल रहे थे तो भारतीय जनता युवा मोर्चा के राजीव उपाध्याय, संजीव उपाध्याय और नरेंद्र मोदी आर्मी के सचिन कश्यप के बीच फेस बुक और सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर पहले कहासुनी हुई। बाद में उनके बीच हाथापाई होने लगी। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने दोनों पक्षों को समझाकर बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed