{"_id":"6446e601d7d5dbb6ea0ed744","slug":"dr-is-tomar-said-the-blessings-of-the-national-president-are-with-me-bareilly-news-c-4-noi1138-135885-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डॉ. आईएस तोमर बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद मेरे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डॉ. आईएस तोमर बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद मेरे साथ
विज्ञापन
बरेली। पूर्व मेयर सपा नेता डॉ. आईएस तोमर ने सोमवार को निर्दलीय नामांकन किया। नामांकन के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकले आईएस तोमर से पत्रकारों ने सवाल किया कि सपा से संजीव सक्सेना नामांकन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त है। इधर सपा ने कहा कि उनके अधिकृत प्रत्याशी संजीव सक्सेना है।
डॉ. आईएस तोमर के नामांकन से सपा की चिंता बढ़ गई है। कारण, पूर्व मेयर पार्टी की सभी प्रमुख बैठकों में अब तक प्रमुखता से हिस्सा लेते रहे हैं। इधर पिछले विधानसभा चुनाव में कैंट से उनके लड़ने की अटकलें तेज थीं। पार्टी के लोगों ने उनके सामने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी रखा था, मगर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने मना कर दिया था। अब जब पार्टी ने मेयर सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है तो आईएस तोमर ने भी नामांकन कर दिया है। इससे सपा के वोट में बिखराव होने की आशंका है। आईएस तोमर ने कहा कि मेरा सिर्फ एक उद्देश्य है कि बरेली को भ्रष्टाचार के समंदर से बाहर निकालना और विकास के पथ पर आगे लेकर जाना। कहा कि मेरी लड़ाई किसी से नहीं है, खुद से ही लड़ाई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद पार्टी सिंबल होता है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संजीव सक्सेना हैं। मुझे अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। संगठन का जो निर्देश होगा, उसका पालन करूंगा। - शिवचरन कश्यप, जिलाध्यक्ष, सपा