फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr Abhilasha won the chess competition and Anand won the table tennis competition.

Bareilly News: शतरंज में डॉ. अभिलाषा, टेबल टेनिस में आनंद ने मारी बाजी

Thu, 09 Apr 2026 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Apr 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Dr Abhilasha won the chess competition and Anand won the table tennis competition.
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन हुए शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डॉ. अभिलाषा सारस्वत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. रुचि गुप्ता द्वितीय व प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

आनंद गोयल ने कोच शिखा के साथ मैत्री टेबल टेनिस मैच खेला। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके उपरांत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर व सहायक कर्मचारियों को अतिथियों की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट विभाग की डीन प्रो. तूलिका सक्सेना व मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य आनंद गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा, डॉ. प्रीति वर्मा, प्रो. सीमा गौतम, डॉ. आकांक्षा रस्तोगी व डॉ. रुचि अग्रवाल ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के संचालन में डॉ. रीना टंडन व डॉ. प्रज्ञा रावत का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed