फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Don't worry about obstacles in the path of faith, will go to Amarnath

Bareilly News: आस्था की राह में बाधाओं की चिंता नहीं, जाएंगे अमरनाथ

Mon, 30 Jun 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Don't worry about obstacles in the path of faith, will go to Amarnath
तीन जुलाई को सुभाषनगर से रवाना होगा 56 श्रद्धालुओं का जत्था
विज्ञापन

बरेली। अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। आस्था की राह में बाधाओं की चिंता को दरकिनार कर सुभाषनगर से तीन जुलाई को 56 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। इसमें कुछ ऐसे लोग हैं जो पहले भी अमरनाथ यात्रा पर जा चुके हैं। कुछ श्रद्धालु पहली बार यात्रा पर जाएंगे।
जत्थेदार मोहन राजपूत ने बताया कि वह इस साल 25वीं बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। पहले एक-दो लोग ही साथ जाते थे, ,पर संख्या साल-दर-साल बढ़ती रही। पिछले साल 40 सदस्य थे और इस साल संख्या 56 पहुंच गई है। ट्रेन से ज्यादा समय लगता है। इसलिए दिल्ली से प्लेन का टिकट कराया है। जत्थे के सदस्य तीन जुलाई को बरेली से दिल्ली तक ट्रेन और दिल्ली से कश्मीर तक प्लेन से जाएंगे। कश्मीर से बालटाल के लिए टैक्सी रहेगी। बालटाल से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। कोई रुकावट नहीं पड़ी तो सात जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


पांचवी बार करूंगा बाबा बर्फानी के दर्शन
मैं पिछली बार दोस्तों केे साथ गया था। इस बार पत्नी नीलू को भी साथ ले जाने की तैयारी है। मेरी यह पांचवीं अमरनाथ यात्रा है। मैं इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यात्रा के दौरान खतरा रहता है, पर भगवान रक्षा करेंगे, ऐसा भरोसा भी है। - विशाल जैन, सुभाषनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अपने पति के साथ पांच जुलाई को पहली बार अमरनाथ यात्रा के लिए जाऊंगी। बाबा अमरनाथ के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है, यह सोचकर बेहद खुश हूं। धार्मिक यात्राओं से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, इसलिए सबको करनी चाहिए। - मोनिका अरोरा, सुभाषनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed