{"_id":"635c3d50b17f415c8b609266","slug":"dogs-bite-children-bareilly-news-bly502126194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: कुत्ते बने काल, तीन मासूमों को नोंच डाला, दो बच्चों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: कुत्ते बने काल, तीन मासूमों को नोंच डाला, दो बच्चों की हालत गंभीर
Sat, 29 Oct 2022 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:06 AM IST
सार
शेरगढ़ इलाके में दो बच्चियों और सीबीगंज में एक बच्चे को कुत्तों ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
dog attack
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कुत्ते लगातार बच्चों पर हमला कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें पकड़ने के अभियान सिर्फ कागजों में ही चल रहे हैं। शुक्रवार को शेरगढ़ में दो बच्चियों और सीबीगंज में एक बच्चे को कुत्तों ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सीबीगंज के बंडिया निवासी आसिफ की पत्नी रवीना ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा जुनैद परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। राहगीरों ने बमुश्किल उसे बचाया। कुत्तों के हमले में जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
दूसरी घटना शेरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर में हुई। लाखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी चार वर्षीय बेटी तनु मां के साथ गांव में ही स्थित ननिहाल गई थी। शाम को वह हम उम्र बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। बाकी बच्चे तो भाग गए, लेकिन कुत्तों ने तनु को घेर लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मदपुर गांव के ही शाकिर खां की 10 वर्षीय बेटी अलशिफा को भी जंगली कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। उसे शेरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। अलशिफा की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन