फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dog terror, five children bitten within five days

Bareilly News: कुत्तों का आतंक, पांच दिन के भीतर पांच बच्चों को काटा

Thu, 17 Apr 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dog terror, five children bitten within five days
बरेली। कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पांच दिन के भीतर कुत्तों ने शहर के अलग-अलग जगह रहने वाले पांच बच्चों को काटकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले घर के बाहर बरात में जाने के लिए खड़े शीशगढ़ निवासी छह साल के अमन पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसे नोचकर दूर ले जाने लगे, इसी बीच बच्चे की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसे बचाया।
विज्ञापन

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए यहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है। पांच दिन पहले सात साल की भमोरा की सृष्टि को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। वह पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी, इसी तरह नई बस्ती के रहने वाले अमन, बहेड़ी के अरविंद, बिथरी के रहने वाले आशुतोष को भी कुत्तों ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों ने महिला को किया घायल
बंदर भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। कैंट क्षेत्र की रहने वालीं कमलेश (35) छत पर कपड़े डालने गईं थीं। इसी दौरान दो बंदरों ने उनपर हमला कर दिया, इसमें वह घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed