{"_id":"6769bb9ea33c1a45290c5b95","slug":"documents-of-settlement-built-on-defense-estate-land-collected-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100971-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रक्षा संपदा की भूमि पर बनी बस्ती के कागजात किए एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रक्षा संपदा की भूमि पर बनी बस्ती के कागजात किए एकत्र
विज्ञापन
क्षा संपदा की भूमि पर बनी बस्ती के कागजात किये एकत्र।
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे की गिहार बस्ती व आसपास रक्षा संपदा की भूमि पर बने आवासों व कब्जों को हटाने के लिए लोगों को नोटिस दिया गया। इस मामले में कई लोग कोर्ट चले गए थे। सोमवार को नायाब तहसीलदार रजनीश सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों व स्थानीय लोगों से बैनामे व उनके अन्य प्रपत्र एकत्र किए।
कस्बे में गिहार बस्ती सहित चौराहे से रामलीला मैदान, बारह पत्थर तक 1933 में फौजी पड़ाव के लिए जमीनदारों द्वारा जमीन दी गई थी।इसके बाद जमीन मालिकों द्वारा उस जमीन को स्थानीय लोगों को बिक्री कर दिया गया। इस पर हजारों की संख्या में लोगों ने दुकानें बना रखी है। वहीं, एक बस्ती भी है, जिसमें सैकड़ों कच्चे व पक्के घर बने हुए हैं। कुछ वर्ष पहले खाली पड़ी जगह में सेना ने उसमें पेड़ व पिलर लगवाकर कुछ लोगों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस थमाया था। इसके बाद कुछ लोग न्यायालय की शरण में चले गए थे और स्टे ले आए थे। अब इन लोगों के मुकदमे विचाराधीन हैं।
इस मामले में रक्षा संपदा विभाग द्वारा कुछ समय पहले डीएम बरेली को मिलिट्री की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश मिले थे। नायब तहसीलदार लोगों से प्रपत्र एकत्र कर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज देंगे। संवाद