फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctors come to a stage, stir in the BJP

एक मंच पर आकर डॉक्टरों ने भाजपा में मचाई हलचल

Mon, 27 Nov 2017 02:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 27 Nov 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से दो दिन पूर्व डॉक्टरों ने एक मंच पर आकर भाजपा में खलबली मचा दी है। आईएमए डॉक्टरों की देर रात हुई मीटिंग में हालांकि भाजपा कैडर के कुछ डॉक्टर खुले तौर पर नहीं पहुंचे लेकिन तमाम भाजपा समर्थक डॉक्टरों ने मीटिंग में पहुंचकर सपा प्रत्याशी डा. आईएस तोमर को खुले तौर पर समर्थन देने की घोषणा कर दी। हालांकि डा. प्रमेंद्र महेश्वरी और डा. राघवेंद्र शर्मा मीटिंग में नहीं आए। 
विज्ञापन

आईएमए हाल में आयोजित मीटिंग में भावी प्रेसीडेंट डा. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि सीएम योगी के आने के बाद चुनावी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा और सपा के बीच है। बरेली भाजपा का गढ़ है लेकिन उसी गढ़ में भाजपा का 15 साल से मेयर नहीं है। पार्टी ने डॉक्टरों को मेयर टिकट लायक नहीं समझा। अगर डा. तोमर चुनाव हारे तो समस्त डॉक्टरों की राजनीतिक वैल्यू शून्य हो जाएगी। नीमा से डा. राजेश कश्यप ने कहा कि मतदाता इतने मूर्ख नहीं है कि भाजपा जिसे भी रैपर में लगाकर दे देगी, वह उसे खा जाएंगे। पूर्व बसपा विधायक सुल्तान बेग के भाई डा. अनीस बेग ने कहा कि डा. तोमर बरेली के विकास पुरुष हैं। पूर्व आईएमए अध्यक्ष डा. रवीश अग्रवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति ने दो हिस्सों में बंटे शहर को ओवरब्रिज बनवाकर एकजुट कर दिया। वह काबिले तारीफ है। डा. विशाल कंचन ने कहा कि नए व्यक्ति को एक साल मेयर के अधिकार समझने में लग जाएंगे। फिर अगले साल वह इलेक्शन में खर्च हुए पैसों की वसूली करेगा। शहर का विकास क्या होगा। डा. सुदीप सरन ने कहा कि वह पक्के भाजपाई हैं लेकिन जिस तरह से पार्टी ने टिकट दिया, उस पर वह भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। एक अस्पताल के 11 डॉक्टर समय पर तनख्वाह न मिलने से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे लोग शहर का विकास क्या करेंगे। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन अध्यक्ष हरिओम राठौर ने कहा कि मेयर के लिए डा. तोमर से उपयुक्त दूसरा व्यक्ति नहीं है। बैठक में डा. विनोद पागरानी, डा. गिरीश, डा. विमल भारद्वाज, डा. अतुल अग्रवाल, डा. कौशल, डा. राजेश अग्रवाल, डा. विवेक मिश्रा मौजूद थे। 
विज्ञापन


फोटो--
डॉक्टर बुद्धिमान होते हैं। वह अपने विवेक से सही निर्णय लेते हैं। आईएमए की मीटिंग खास विचारधारा वाले डॉक्टरों की थी। मैं भाजपा से जुड़ा हूं। इसलिए मैं बैठक में नहीं गया।   डा. प्रमेंद्र महेश्वरी, अध्यक्ष आईएमए 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो--
डॉक्टर किसी भी चुनाव में बहुत सोच समझकर फैसले लेते हैँ। हमें मेयर का चुनाव करना है, किसी सांसद या विधायक का नहीं। जो स्थानीय जानकारी रखता हो और जनता के लिए बेहतर काम करे, उसे ही मेयर बनना चाहिए।  डा. विमल भारद्वाज, सचिव आईएमए 


फोटो--
भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो डॉक्टरों का हितकर नहीं है। डा. तोमर समस्त डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम चुनाव में उनका खुलकर समर्थन करेंगे। डा. अनूप आर्या 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed