फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctors at the hospital were two children died

अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे, दो बच्चे मर गए

Sun, 11 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 11 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार रात बिना डॉक्टर के स्टाफ ने डिलीवरी की तो दो बच्चों की मौत हो गई। खींचतान से प्रसूताओं की भी जान पर बन आई। एक प्रसूता तो रात भर कमरे में तड़पती रही और स्टाफ का कोई सदस्य उसकी हालत देखने तक नहीं आया। तीनों के परिवार के लोगों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएचसी अधीक्षक को शनिवार शाम तक दो बच्चों की मौत की जानकारी नहीं थी। वह यह भी बता रहे हैं कि रात में अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं रहतीं। वहीं, एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।    
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के राजवीर की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार रात डेढ़ बजे फरीदपुर सीएचसी लाया गया। स्टाफ ने डिलीवरी के प्रयास शुरू किए। परिवारवालों का आरोप है कि पहले बच्चे को उल्टा बताया और फिर बच्चे से खींचतान शुरू कर दी। आधा बच्चा आने के बाद स्टाफ ने कहा कि बरेली ले जाओ। इस पर परिवार ने हंगामा शुरू किया। उनका कहना था कि अब बरेली ले ग, तो प्रसूता की भी जान चली जाएगी। बाद में बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के ही बंडिया खुर्द निवासी ओमपाल की पत्नी सोनकली की भी शुक्रवार रात करीब आठ बजे डिलीवरी हुई। घरवालों के मुताबिक बच्चे ने सांस ली। अचानक हालत बिगड़ते ही स्टाफ ने बच्चे को मशीन में रखने की सलाह दे दी। इसके बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने हंगामा किया तो स्टाफ का कहना था कि बच्चा मरा हुआ ही पैदा हुआ। घरवाले तर्क दे रहे थे कि बच्चा मरा हुआ था तो नार्मल डिलीवरी कैसे हो गई? सोनकली रात भर मृत बच्चे के साथ फर्श पर लेटी रही और स्टाफ चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फतेहगंज पूर्वी के ही गांव मलूकापुर निवासी सुभाष यादव का कहना था कि उनकी पत्नी प्रवेशिका की तबियत रात करीब साढे़ 11 बजे खराब हुई तो सीएचसी लाए। सुभाष का आरोप है कि पत्नी को काफी दर्द हो रहा था और स्टाफ नर्स ने साफ कह दिया कि अभी जाओ, सुबह आना। स्टाफ ने अपने कमरे की किवाडे़ बंद कर लीं। उनकी पत्नी तड़पती रही। 


वर्जन
मेरे संज्ञान में मामला आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी होगा तो उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। 
- पुष्पा देवरार, एसडीएम 

मैंने सुबह दस बजे अस्पताल का राउंड लिया था। किसी ने मुझे दो बच्चे मरने की सूचना नहीं दी। मैं जानकारी करूंगा। रात में सीएचसी पर कोई महिला डाक्टर नहीं रहतीं, स्टाफ नर्स ही डिलीवरी कराती हैं।
- एए अंसारी, सीएचसी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed