{"_id":"68a90d89d383d4d06603e1e9","slug":"doctor-found-absent-during-inspection-of-ad-health-notice-issued-bareilly-news-c-4-vns1074-709436-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एडी हेल्थ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एडी हेल्थ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर, नोटिस जारी
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में समय से डॉक्टरों के न बैठने की मिल रही शिकायतों पर एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। सुबह सवा आठ बजे तक ओपीडी के सभी कक्ष के बाहर मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते मिले।
एडी हेल्थ सुबह आठ बजे निरीक्षण को पहुंची तब पर्चा काउंटर पर कतार थी। जिनके पर्चे बने वे मरीज ओपीडी में डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। फिजिशियन, जनरल फिजिशियन, हेल्थ एटीएम, एनसीडी ऑर्थो, डेंटिस्ट, त्वचा, बाल रोग विशेषज्ञ समेत सभी कक्ष खाली थे। पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य भी नहीं पहुंचे थे।
15 मिनट बाद डॉक्टरों का आना शुरू हुआ। साढ़े आठ बजे तक ओपीडी में डॉक्टर पहुंचे। एडी हेल्थ के निर्देश पर एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय पर ओपीडी पहुंचने की हिदायत दी है। ब्यूरो