फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor did not arrive on time during inspection, same daily pattern

Bareilly News: निरीक्षण के दौरान ही समय से नहीं पहुंचे डॉक्टर, रोजाना का ही यही ढर्रा

Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Doctor did not arrive on time during inspection, same daily pattern
महिला अस्पताल में जांच के दौरान जानकारी हासिल करती एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत, साथ में अस्पताल स्
बदायूं। प्रमुख सचिव ने एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत को 33 बिंदुओं पर जिला और महिला अस्पताल की जांच करने के लिए भेजा। मंगलवार को उन्होंने छह घंटे तक बिंदुुवार जांच पड़ताल की। महिला अस्पताल में दो डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले। वहीं संविदा कर्मचारियों द्वारा सरकारी आवास पर कब्जा करने की जांच हुई। अब एक-एक बिंदु पर लिखित आख्या शासन को भेजी जाएगी। दरअसल, समय से डॉक्टरों के आने की शिकायत अधिकारियों से की गईं थीं। इससे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं आए दिन सामने आती हैं। शासन ने संज्ञान लिया तो एडी हेल्थ सुबह नौ बजे पहुंचीं। तीन बजे के बाद वापस गईं। सबसे पहले सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह से जानकारी ली। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। इमरजेंसी में डॉक्टरों के रोस्टर को देखा। दोपहर करीब एक बजे महिला अस्पताल पहुंचीं। प्रसव कक्ष पहुंचकर ड्यूटी चार्ट देखा। डॉक्टर अनामिका सिंह चौहान ड्यूटी पर नहीं मिली। महिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार अग्रवाल भी उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुई जांच-
जांच में जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों का वार्ड, इमरजेंसी में डॉक्टरों की उपलब्धता, जनरेटर की उपयोगिता, ब्लड बैंक की स्थिति, बिजली व्यवस्था, स्टाफ, कर्मचारी और अधिकारियों की कार्यशैली, वार्डों की साफ- सफाई, दवा की उपलब्धता, मरीजों की समस्या, महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली, डॉक्टरों का समय पर ड्यूटी पर न आने के मामलों में मौके की स्थिति देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। महिला अस्पताल में डॉक्टर की ड्यूटी आठ बजे से थी लेकिन एक बजे तक दो डाक्टर ड्यूटी पर ही नहीं थे। कुल 33 बिंदुओं पर जांच की गई है। जांच आख्या प्रमुख सचिव शासन को भेज दी जाएगी। शासन स्तर से ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. पुष्पा पंत, एडी हेल्थ बरेली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed