फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   doctor cut the vein the patient condition worsened in bareilly

Bareilly News: अप्रशिक्षित कर्मचारी ने लगाया एनेस्थीसिया, डॉक्टर ने काट दी नस, मरीज की बिगड़ी हालत

Sat, 07 Dec 2024 06:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि पथरी के ऑपरेशन के लिए पहुंचे युवक को अप्रशिक्षित कर्मी ने एनेस्थीसिया लगा दिया। फिर डॉक्टर ने नस काट दी। इससे मरीज की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
doctor cut the vein the patient condition worsened in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के निजी अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पथरी के ऑपरेशन के लिए पहुंचे युवक को अप्रशिक्षित कर्मी ने एनेस्थीसिया लगा दिया और डॉक्टर ने गलत नस काट दी। परिजन ने सीएमओ को शिकायती पत्र सौंपकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीते दिनों पेट दर्द से निजात के लिए अस्पताल पहुंची युवती की डॉक्टर ने आंत निकाल दी थी।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर के मनेहरा निवासी शरीफ अहमद के मुताबिक, भाई रईस अहमद के पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन के लिए वे हरूनगला स्थित महेशनाथ अस्पताल पहुंचे थे। वहां 21 हजार रुपये एडवांस जमा कराए। आरोप है कि ऑपरेशन के लिए एनेस्थेटिक को नहीं बुलाया गया। अप्रशिक्षित कर्मी ने इंजेक्शन लगा दिया। फिर डॉक्टर ने ऑपरेशन कर डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन


जांच के लिए टीम गठित 
घर पहुंचने तबीयत और बिगड़ गई तो वह भाई को दूसरे निजी अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि गलत नस काट दी गई है। फिर जहां ऑपरेशन हुआ था, वहां पहुंचे तो डॉक्टर ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए दवाएं देकर घर भेज दिया, पर हालत बिगड़ती रही। आरोप है कि डॉक्टर ने भाई से अंगूठा लगवाकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे यहां मरीज का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन आरोप निराधार हैं। हमने ऑपरेशन में कोई गड़बड़ी नहीं की। अगर तबीयत बिगड़ेगी तो मरीज को फिर आना पड़ेगा। - डॉ. दीपक पटेल, संचालक महेशनाथ अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed