{"_id":"6764898857e19ed4b30fe317","slug":"doctor-cheated-of-rs-13-lakh-in-the-name-of-selling-plot-report-bareilly-news-c-4-lko1064-544626-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूखंड बेचने के नाम पर डॉक्टर से 13 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूखंड बेचने के नाम पर डॉक्टर से 13 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस में एक भूखंड बेचने के नाम पर सुभाषनगर के डॉक्टर से 13 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। करगैना निवासी डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात अनिल गुप्ता निवासी शांति बिहार और उसके दोस्त योगेंद्र निवासी चनेहटी थाना कैंट से हुई।
दोनों ने सिविल लाइंस में एक खाली भूखंड को अपना बताकर उसे बेचने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर ने 29 अप्रैल 2022 को योगेंद्र के खाते में दो लाख रुपये डाल दिए। सात लाख रुपये फिर खाते में डाल दिए। आरोप है कि दोनों लोगों ने डॉक्टर से चार लाख रुपये नकद ले लिए।
बैनामा करने को कहा तो टालमटोल करने लगे, लेकिन पता लगा कि प्लॉट इन दोनों का नहीं है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस से शिकायत की गई। अब सुभाषनगर पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर अनिल गुप्ता और योगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो