फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor along with compounder killed wife for protesting against illicit relations in Bareilly

सीमा की हत्या का खुलासा: अवैध संबंधों का विरोध करने पर कंपाउंडर संग डॉक्टर ने पत्नी को मार डाला, रची ये कहानी

Tue, 09 Apr 2024 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Apr 2024 09:39 PM IST
सार

आरोपी अखिलेश के मोबाइल में कई महिलाओं से चैटिंग व संबंध होने की पुष्टि हुई है। अखिलेश ने बताया कि इन नाजायज संबंधों का पत्नी सीमा विरोध करती थी।

विज्ञापन
Doctor along with compounder killed wife for protesting against illicit relations in Bareilly
आरोपी पति और पत्नी सीमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता सीमा की मौत किसी हादसे में नहीं हुई थी। पति डॉ. अखिलेश ने अपने कंपाउंडर साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। कई महिलाओं से अवैध संबंध होने की जानकारी सीमा को लग गई थी, उसके विरोध को देखकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली गई। पुलिस ने खुलासा कर अखिलेश को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि 29 मार्च की रात सीमा की मौत एक निजी अस्पताल में हुई थी। पति अखिलेश उसका शव छोड़कर चला गया था। सीमा के पिता महेंद्र सिंह और उनके परिजन अखिलेश को तलाश कर रहे थे। उन्होंने छह अप्रैल को इज्जतनगर थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई। रामेश्वरम कॉलोनी से अखिलेश कुमार को घटना में प्रयुक्त कार, लोहे की रॉड व दो मोबाइल फोन बरामद किए। उसकी निशानदेही पर खून से सनी उसकी शर्ट कलापुर नहर की पुलिया से बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक, अखिलेश के मोबाइल में कई महिलाओं से चैटिंग व संबंध होने की पुष्टि हुई। अखिलेश ने बताया कि इन नाजायज संबंधों का पत्नी सीमा विरोध करती थी। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से उसने सीमा की हत्या कर दी। लोगों में अफवाह फैलाई कि मानसिक बीमारी के कारण सीमा गिरकर घायल हो गई और वह उसे उपचार को ले गया था। चूंकि अखिलेश डॉक्टर था तो उसने पहले से ही सीमा के मानसिक इलाज के पर्चे बनवा रखे थे और इलाज के नाम पर उसे नशे का इंजेक्शन भी देता रहता था।

विज्ञापन

ऐसे की थी पत्नी की हत्या
अखिलेश ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च की रात वह अपने कंपाउंडर विजेंद्र निवासी सहुआ थाना इज्जतनगर को साथ लेकर आया था। उसे अपने बेडरूम में सुला दिया। रात में जब सीमा टहल रही थी तो अखिलेश ने उसे रसोई में ले जाकर फर्श पर पटक दिया और चाकू व इमामदस्ता सिर पर मार दिया। इससे सिर के पिछले हिस्से से काफी खून निकलने लगा। विजेंद्र ने रॉड से उस पर कई वार करके मार दिया। अखिलेश व विजेंद्र के हाथों व मेरी शर्ट और लोअर में काफी खून लग गया था।

विजेंद्र के हाथ धुलवाकर सीमा की लाश को मारुति कार में लादकर दोनों निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। फिर अखिलेश ने अपने परिजन बुला लिए। बताया कि घटना के बाद खून से सने चाकू और इमामदस्ता विजेंद्र लेकर चला गया। इन्होंने यह कहानी बनाई कि रसोई में काम के दौरान सीमा गिरी और उसकी मौत हो गई पर शव पर 12 निशान मिलने और सिर की चोट से मामले में हत्या के संकेत पुलिस को मिल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed