फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not miss the morning walk of Diwali

दिवाली के अगले दिन मार्निंग वाक पर न निकलें

Thu, 19 Oct 2017 01:07 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 19 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अगर आप एलर्जी या दमा के मरीज हैं तो दिवाली पर सतर्क रहने की जरूरत है। पटाखों से निकलने वाली खतरनाक गैसें और हैवी मेटल्स आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आतिशबाजी के दौरान बाहर निकलने से बचें। दिवाली के अगले दिन मॉर्निंग वॉक ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम में नमी के कारण पटाखों से निकलने वाली कार्बन डाई-ऑक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, सल्फर डाई-ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें ओस और कोहरे से मिलकर वायुमंडल के निचले स्तर पर होंगी। हवा में घुले हैवी मेटल सांस के साथ आपके शरीर में पहुंचकर फेफड़े और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर बाहर निकलें तो मुंह पर मास्क लगा लें। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल और डॉ. रविंद्र  पोरवाल  बताते हैं कि एलर्जी, दमा और ह्रदय रोगियों के लिए दिवाली के अगले दिन मॉर्निंग वॉक खतरनाक हो सकती है। पटाखों से टोटल सस्पेंडेड पार्टीकुलेट मेटर जो हैवी मेटल होते हैं, सांस के माध्यम से ये शरीर में पहुंचकर कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।


पटाखों से निकलने वाली गैस और नुकसान
कार्बन डाई ऑक्साइड : शरीर की ऑक्सीजन को प्रभावित करता है। धीरे-धीरे सुस्ती आने लगती है, इंसान बेहोश तक हो सकता है।
कार्बन मोनोक्साइड : सबसे खतरनाक गैस जो फेफड़े पर असर करती है और दिल में खून के बहाव तक को प्रभावित कर सकती है।
सल्फर डाई ऑक्साइड : आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

यह हैवी मेटल निकलते हैं
कॉपर, स्ट्रोनसियम,बेरियम जैसे खतरनाक हैवी मेटल लंबे समय तक वातावरण में रहते हैं। शरीर में पहुंचकर नष्ट नहीं होते। कैंसर का कारण बन सकते हैं।
 

जल जाएं तो तुरंत ठंडा पानी डालें
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल और डॉ. रविंद्र  पोरवाल ने बताया कि दमा और एजर्ली के मरीजों को पटाखों से निकलने वाली गैस सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए शाम को ऐसे लोग बाहर न निकलें। हो सके तो मास्क पहनें। सुबह मॉर्निंग वॉक पर न जाएं। अगर पटाखे जलाते वक्त हाथ जल जाए तो तुरंत ठंडा पानी डाले। अगर आंख में बारूद पहुंच गया है तो तुरंत साफ करें और चिकित्सक को दिखाएं। पटाखे जलाते वक्त एक बाल्टी पानी जरूर अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed