{"_id":"6619b50ec9e682bb890353e4","slug":"do-not-feed-paracetamol-to-a-heat-stroke-patient-bareilly-news-c-4-vns1013-381001-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हीट स्ट्रोक के मरीज को न खिलाएं पैरासिटामॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हीट स्ट्रोक के मरीज को न खिलाएं पैरासिटामॉल
Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अगर किसी को हीट स्ट्रोक की समस्या हो तो उसे पैरासिटामॉल नहीं देना चाहिए। उसे नमक, चीनी व पानी का घोल लगातार देते रहें। मरीज को डिहाइड्रेशन न होने पाए, इसका ध्यान रखें। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार को आयोजित 14वीं व्हाइट कोट सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रवीश अग्रवाल ने ये बातें कहीं।
डॉ. रवीश ने विद्यार्थियों को दवाओं की जानकारी दी और हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के प्रोटोकॉल के बारे में बताया। उन्हाेंने बताया कि डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए घर से निकलते समय पानी साथ लेकर निकलें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पीएं। सिर को धूप से बचाएं। कुलाधिपति उमेश गौतम और कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम ने फार्मेसी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को व्यावसायिक जीवन में सुचिता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अनमोल पाठक, प्रिंसिपल डॉ. अर्चना मल्होत्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रिया मिश्रा, सहसंयोजक स्वाति वर्मा, सहित विभाग के सहायक प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।