फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not be afraid of the police, ask for help in case of trouble

Bareilly News: पुलिस से डरें नहीं, मुसीबत पड़ने पर मांगे मदद, महिला थाने में हुआ दोस्त पुलिस कार्यक्रम

Wed, 27 Aug 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 03:20 PM IST
सार

महिला थाना की इंस्पेक्टर परमेश्वरी देवी ने छात्राओं को बताया कि पुलिस अपराधियों की दुश्मन और आम नागरिकों की दोस्त हैं। इसलिए पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Do not be afraid of the police, ask for help in case of trouble
महिला थाने में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस को सिर्फ अपराधियों का दुश्मन नहीं, बल्कि आम नागरिकों का दोस्त भी समझा जाए। इसी सोच के साथ अमर उजाला फाउंडेशन ने मंगलवार को बरेली के चौकी चौराहा स्थित महिला थाना में ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम का आयोजन किया। दोस्त की भूमिका में मौजूद पुलिसकर्मियों ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल की छात्राओं को पुलिस की भूमिका के बारे में बताते हुए उससे डरने के बजाए संकट में आपातकालीन नंबर याद रखने की जरूरत बताई।

विज्ञापन


दोस्त पुलिस कार्यक्रम में पुलिस के कामकाज और मुश्किल घड़ी में उनसे मदद लेने के सही तरीके बताए गए। महिला थाना की इंस्पेक्टर परमेश्वरी देवी ने छात्राओं को बताया कि पुलिस अपराधियों की दुश्मन और आम नागरिकों की दोस्त हैं। इसलिए पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Video: 'हमें माफ कर दो बहनों...गलती हो गई', बरेली में छेड़खानी के आरोपियों का हाल, गिड़गिड़ाते हुए मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी को साइबर अपराध से बचाव के लिए सचेत किया और कहा कि साइबर अपराधी महिलाओं और वृद्ध लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास करते है। इसलिए हमेशा सोच समझकर फोन में आए लिंक को खोले। महिला थाना की सबइंस्पेक्टर गरिमा जोशी ने छात्राओं से कहा कि जब भी आप किसी परेशानी में हों, तो सबसे पहले पुलिस को ही याद करें। पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे तैनात है। 

Trending Videos

अखबार पढ़ने के फायदे बताए 
सब इंस्पेक्टर पुष्पांजलि सिसोदिया ने छात्राओं को अखबार पढ़ने के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आज के समय में बड़े पद पर बैठे अधिकारी कही न कहीं अपनी तैयारी के दौरान रोजाना ही अखबार पढ़ते थे। इससे उन्हें समाज में क्या चल रहा है और देश-विदेश के मुद्दों के बारे में समय-समय पर जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने सलाह दी कि कुछ बनना है और खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है तो अखबार पढ़ना जरूरी है। 

जरूरत पड़े तो 112 पर करें कॉल
इंस्पेक्टर पुष्पांजलि ने छात्राओं को बताया कि स्कूल से घर जाते समय किसी भी अनजान से मदद न लें। हमेशा ऐसी जगह पर रुके जहां लोग हो। एकांत में जाकर कभी भी ठहरने से बचे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा लगाता है कि आपको को मुसीबत लगे तो आप तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए 112 पर कॉल कर जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed