फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM stem rung on mining mafia

खनन माफिया पर तना डीएम का डंडा

Wed, 14 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 14 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर मंत्री और सचिव के खिलाफ कार्रवाई हुई तो प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। फरीदपुर की एसडीएम ने मिट्टी  खनन वाले कई स्थानों पर छापेमारी की, वहीं दूसरी ओर डीएम ने अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद सभी एसडीएम और सीओ को संयुक्त छापेमारी के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी एडीएम फाइनेंस बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम पंकज यादव ने सभी छह तहसीलों के एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए हैं कि वह जब भी छापेमारी करें उसके फोटोग्राफ भी भेजें। यह भी बताएं कि उनके स्तर से छापे के बाद वहां अवैध खनन करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। उनके आधार पर एडीएम फाइनेंस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों से हो रहे मिट्टी के खनन पर भी डीएम ने अंकुश लगाया है। 
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह मिट्टी का खनन रोकने के अभियान के दौरान खेतों से की गई मिट्टी की खुदाई की पैमाइश कराएं। वहां हर पंद्रह दिन के बाद निरीक्षण हो और देखा जाए कि पूर्व में हुई खुदाई के बाद फिर से मिट्टी खोदी है या नहीं। यदि मिट्टी की खुदाई हुई है तो पूर्व की नाप से पता चल जाएगा और उस खेत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 रिपोर्ट न देने वाले एसडीएम से जवाब तलब

बरेली। डीएम पंकज यादव ने दो सप्ताह से अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान की रिपोर्ट न मिलने पर सभी एसडीएम का जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा है कि10 दिन पहले सभी एसडीएम को आदेश किए थे कि वह अपने-अपने इलाकों में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाएं। उनके स्तर से क्या अभियान चला, उसकी रिपोर्ट नहीं मिली। अब तक रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है, साथ ही रिपोर्ट भेजने को कहा है। दूसरी ओर एडीएम फाइनेंस से भी कहा है कि जिन इलाकों में खनन के खिलाफ अभियान नहीं चला है, वहां के एसडीएम के बारे में रिपोर्ट भेजें जिससे कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

एसडीएम सदर ने किए दो ट्रैक्टर सीज
बरेली। एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे ने राम गंगा और अलीगंज क्षेत्र में छापा मारकर बालू खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। इन ट्रैक्टरों को पुलिस के हवाले कर दिया है। एक ट्रैक्टर सुभाषनगर पुलिस के हवाले किया है, वहीं दूसरा ट्रैक्टर अलीगंज पुलिस को सौंप दिया है। इस दौरान एसडीएम सदर को ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह पहले लेखपाल धर्मपाल सिंह ने एक ट्रैक्टर को खनन करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले किया और तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस मामले में एसडीएम ने धर्मपाल सिंह से इस मामले की जानकारी मांगी है।





नई जेल में एक सप्ताह में शिफ्ट होंगे बंदी

बरेली। एक सप्ताह के अंदर नई जेल में शिफ्टिंग हो जाएगी।  सोमवार में जेल, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कारागार शिफ्ट करने के लिए बैठक हुई थी। जिसमें जेल अधीक्षक ने इंटरनेट, आटा चक्की तथा अन्य सुविधाएं प्रदान कराने का अनुरोध किया था। डीएम ने संबंधित  अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दे दिए थे। आटा चक्की भी जल्द शिफ्ट हो जाएगी। इसी तरह इंटरनेट की सुविधा भी जेल परिसर में बीएसएनएल की ओर से जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। जेल शिफ्टिंग का काम चरणबद्ध तरीके से  इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed