फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM-SSP appeared before the board in the case of Rasuka on four cow smugglers

Bareilly News: चार गो तस्करों पर रासुका के मामले में बोर्ड के समक्ष पेश हुए डीएम-एसएसपी

Sat, 25 Mar 2023 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP appeared before the board in the case of Rasuka on four cow smugglers
बरेली। विशारतगंज और अलीगंज थाना क्षेत्र में संरक्षित पशुओं की हत्या और तस्करी के मामले में चार पशु तस्करों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था। मामले में डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को लखनऊ में उच्च न्यायालय के सलाहकार बोर्ड के समक्ष तर्क प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विशारतगंज व अलीगंज थाना क्षेत्र के मेहंदी हसन, हसीब कुरैशी, मोहम्मद रिजवान और आरिफ खान नाम के गो तस्कर इन दिनों बरेली जिला जेल में बंद हैं। मेहंदी हसन पर गो तस्करी के छह और हसीब कुरैशी पर सात मामले दर्ज हैं। रिजवान और आरिफ के खिलाफ भी इस तरह के मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पशुधन राज्यमंत्री धर्मपाल गंगवार के विधानसभा क्षेत्र में दो जगह संरक्षित पशुओं का कटान कर अवशेष फेंकने की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने एक ही दिन में 120 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। चारों की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में पैरवी की गई थी। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने चारों पर रासुका लगा दिया था। रासुका जारी रखने को लेकर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बोर्ड के समक्ष पेश होकर तथ्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed