{"_id":"5d12a4d48ebc3e3c890b9dbd","slug":"dm-speaks-in-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-in-lakhimpur-khiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति सम्मान, लखीमपुर खीरीः डीएम बोले, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति सम्मान, लखीमपुर खीरीः डीएम बोले, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ें छात्र-छात्राएं
Wed, 26 Jun 2019 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सोमवार को महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के जिला टॉपर 50 मेधावियों को डीएम ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, कॉलेज के प्रबंधक एसएस कंबोज, अध्यक्ष जरनैल सिंह, प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्र ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। इसके बाद उन्होंने मेधावियों को मेडल पहनाने के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने भविष्य में भी इसी तरह अच्छे अंक लाने के लिए मेधावियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसे हासिल न किया जा सके, बस जरूरत है उसके लिए मन लगाकर पढ़ाई करने की। प्रबंधक एसएस कंबोज ने जिले में मेधावियों की कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें तराशने की, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्र ने कहा कि अच्छे अंक लाकर आप सम्मानित हुए हैं। इससे अभिभावक और विद्यालय मान बढ़ता है। इसलिए भविष्य में भी अभिभावक, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए मन लगाकर मेहनत करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य प्राप्त हो सके। संचालन शिवांगी त्रिवेदी ने किया।
सफलता के लिए जरूरी है सकारात्मक सोंच: डीएम
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि भविष्य में क्या बनना है अभी से निर्धारित करलें और उसके अनुरूप ही पढ़ाई करें, क्योंकि सफलता तभी मिलती है जब सोच सकारात्मक होगी। डीएम ने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि मानव के साथ समस्याएं जीवन भर रहती हैं। इसलिए इनसे कभी घबराना नहीं चाहिए। छात्रों का नसीहत दी कि सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करें। इसका प्रयोग उतना ही करें, जितना आवश्यक है। इसकी लत न लगाएं, क्योंकि चाहें जिसकी को वह नुकसानदेय रहती है।
इन मेधावियों का हुआ सम्मान
प्रतिभा वर्मा, आराधना वर्मा, यश त्रिपाठी, साक्षी राठौर, रीना वर्मा, प्रिंसू शुक्ला, प्रभात कुमार, विपिन वर्मा, अजीत केडिया, सोनू वर्मा, वैष्णवी मिश्रा, मोहम्मद उवैश, मोहम्मद अर्शलान, कृष्णा पुरवार, प्रसून दीक्षित, मोहम्मद फैजान, प्रगति जायसवाल, प्रेरणा गुप्ता, आशुतोष गिरि, कुलदीप कुमार,अर्जिता सक्सेना, प्राची गिरि, अमरनाथ, अभिषेक जायसवाल, आंचल सिंह, शिवम वर्मा, कुणाल गुप्ता, आदित्य मिश्रा, सार्थक महाजन, इशिका पटेल, अंश टंडन, विदुषी राय, हर्षित जायसवाल, सीरत फातिमा, शुभम शर्मा, महर्षि शुक्ला, जूही बानो, हिमांशु वर्मा, इशिता सिंह, सुमित वर्मा, आर्यन वर्मा, यश गोयल, अक्षय कुमार, आयुषी पुरवार, अद्रिका पांडे, श्रेयस अग्रवाल, सुशांत पटेल, अभिनव पटेल, रितुराज, कुशाग्र पांडे।