फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM said the raids , news leaked

डीएम ने छापा मारने को कहा, खबर लीक कर दी

Tue, 06 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 06 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर डीएम का छापामारी का आदेश अधीनस्थों ने ही लीक कर दिया।  टीम छापे को पहुंची तो पंप पर सब कुछ ठीक मिला। आईओसी के सेल्स आफीसर भी पेट्रोल पंप पर पहुंच गए, उन्होंने प्रयास किया कि नमूना न भरा जाए। इधर उधर के तर्क भी दिए लेकिन नहीं चल पाए। डीजल का नमूना तो ले लिया लेकिन डीजल की माप सही करा दी। अफसर पहले नरियावल के पास पेट्रोल पंप पर छापेमारी को पहुंचे लेकिन डीएम  ने हड़काया कहा कि शहर के अंदर के पंपों पर छापेमारी की जाए। देर शाम डीएसओ केएल तिवारी ने दो पंपों पर घटतौली न मिलने पर आश्चर्य जताने के साथ-साथ अपनी ओर से पूरे घटनाक्रम की  रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। 
विज्ञापन

 जिले भर की पेट्रोल पंपों पर दस प्रतिशत तक घटतौली और डीजल में केरोसिन मिलावट की लगातार शिकायत मिल  रही है। डीएम के आदेश पर सोमवार दोपहर डीएसओ केएल तिवारी ने बाट माप विभाग के  निरीक्षक पवन तिवारी को साथ लेकर मिनी बाईपास स्थित आईओसी के सिद्ध बाबा फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। यहां के संचालक और कंपनी से सेल्स अफसर शमशुल जोहा प्रशासन की टीम से भिड़ गए। जहां नमूने लेने पर एतराज किया। ज्यादा सख्ती दिखाई तो डीजल - पेट्रोल के नमूने भरे जा सके। इसी रोड पर बीपीसी के बालाजी आटो फिलिंग से भी डीजल और पेट्रोल के नमूने भरे गए।
विज्ञापन

यहां तो पहले भी पकड़ी है मिलावट 
मिनी बाईपास स्थित आईओसी पंप कुछ वर्ष पहले मिलावट में बंद हो चुका है। इस पंप से एक ग्राहक ने अपनी नयी होंडा सिटी कार में पेट्रोल भरवाया था, मिलावट होने से कार्र इंजन सीज हो गया था। कार एजेंसी से मिली जांच रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी, इस पर एक माह तक पंप बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed