{"_id":"67463f5597d2653b7601eb54","slug":"dm-of-badaun-also-sent-report-to-the-government-this-route-will-no-longer-be-visible-on-google-map-bareilly-news-c-4-bly1048-529653-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं के डीएम ने भी शासन को भेजी रिपोर्ट, गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा यह रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं के डीएम ने भी शासन को भेजी रिपोर्ट, गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा यह रास्ता
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी की खामियों को किया उजागर
बदायूं। मौत के पुल पर हुए हादसे के बाद में डीएम निधि श्रीवास्तव ने जांच कराकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसमें पुल पर आवागमन रोकने संबंधी उपाय न किए जाने का हवाला दिया गया है। वहीं, पुल से कार गिरने के मामले में प्रशासन गूगल को भी दोषी मान रहा है। डीएम ने बताया कि अब शासन स्तर से कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। गूगल मैप से इस रोड को ब्लॉक करा दिया गया है। अब गूगल ने एप से इस रास्ते को हटा दिया है।
डीएम निधि श्रीवास्तव ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया है कि पुल पर वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। छोटी सी दीवार बनाई गई थी, वह भी टूटी पड़ी थी। वहां कोई संकेतक भी नहीं था।
इसलिए फंसे अभियंता
- पुल का संपर्क मार्ग बाढ़ में बह जाने के बाद दूसरे छोर पर आवागमन रोकने के लिए अवरोधक नहीं लगाए।
- आवागमन रोकने के लिए एक पतली सी दीवार बनाई। टूटने पर उसे ठीक नहीं कराया। दूसरे अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए।
- जांच और निरीक्षण करने पहुंचे अभियंताओं ने कहा- आवागमन रोकने के लिए एक से अधिक स्थानों पर होने चाहिए थे मजबूत अवरोधक।
संवाद