फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM gave orders action will be taken if money is demanded for making Aadhar card

Aadhar Card: आधार कार्ड बनाने के रुपये मांगे तो होगी कार्रवाई, बरेली में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 20 Sep 2024 06:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

बरेली जिले में आधार कार्ड बनाने के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस की सभी ग्रामीण शाखाओं में 0 से 5 आयु वर्ग के बच्चों के आधार बनते हैं, जिस पर निर्देश दिए गए हैं कि इसका प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के आधार कार्ड बनवा सकें।

विज्ञापन
DM gave orders action will be taken if money is demanded for making Aadhar card
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने में आ रही समस्याओं का संज्ञान लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाई। उन्होंने निर्धारित 40 केद्रों में से पांच केंद बंद मिलने पर उनके संचालन के लिए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि पोस्ट ऑफिस की सभी ग्रामीण शाखाओं में 0 से 5 आयु वर्ग के बच्चों के आधार बन रहे हैं। वहीं, कई बैंकों में भी आधार कार्ड अपडेट हो रहा है। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों का आधार बनाने में रुपये लेने की शिकायत मिलने पर डीएम ने रुपये मांगने वालों की सूची मांगी। 
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा होगी सूची 
साथ ही, आधार केंद्र जहां बन रहे हैं, उन केंद्रों की सूची कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसएसपी, एसडीएम, बीडीओ आदि सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को जहां आधार कार्ड बन रहे हैं, उसकी जानकारी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नवाबगंज में तीन, नगर निगम क्षेत्र में 12, आलमपुर जाफराबाद में दो, भदपुरा, दमखोदा, मझगवां, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, भुता, रामनगर, मीरगंज, शेरगढ़, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी में एक-एक केंद्र पर आधार कार्ड बन रहे हैं। सूची एसडीएम, बीडीओ कार्यालय से ली जा सकती है। 

बता दें कि नया आधार कार्ड बनवाने का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आधार कार्ड अपडेट और संशोधन कराने के लिए 50 रुपये व बायोमैट्रिक के 100 रुपये शुल्क निर्धारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed