फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali will shine with smart lights, demand for geyser-heater is high

Bareilly News: स्मार्ट लाइट से जगमगाएगी दिवाली, गीजर-हीटर की मांग अधिक

Tue, 07 Nov 2023 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Diwali will shine with smart lights, demand for geyser-heater is high
बरेली। धनतेरस और दिवाली पर घर को सजाने के साथ बाजार के भी चमकने की उम्मीद है। बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ के कारण कारोबारियों ने पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार करीब 25 फीसदी अधिक उछाल बाजार में दर्ज होने उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र, करवाचौथ के बाद अब धनतेरस और दिवाली के साथ ही सहालग सीजन के लिए भी खरीदारी हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर सर्दियों का असर साफ नजर आ रहा है। अलग-अलग बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की कतार लग रही है। सबसे ज्यादा मांग वॉशिंग मशीन, एलईडी स्मार्ट टीवी, मिक्सर, गीजर, हीटर, ब्लोअर की मांग सर्वाधिक है। कारोबारियों का मानना है कि अब लोग ठंड के मौसम को देखते हुए खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही, सहालग सीजन भी दिवाली के दस दिन बाद शुरू हो जाएंगे। ऐसे में धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर घर-गृहस्थ में प्रयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी और बुकिंग हो रही है। धनतेरस और दिवाली पर करीब 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को भा रही है स्मार्ट एलईडी लाइट
कारोबारियों के मुताबिक अबकी बार बाजार में स्मार्ट लाइट भी आई हैं। इनकी कीमत 60 रुपये से लेकर गुणवत्ता के आधार पर 500 रुपये तक है। इनमें एक लाइट से ही कई रंग बिखरते हैं। इसे मोबाइल से ही ऑपरेट किया जा सकता है। ज्यादातर उपकरण वही खरीदे जा रहे हैं, जो मोबाइल के जरिये भी संचालित किए जा सकें।

मोबाइल में मांग रहे 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोर
मोबाइल कारोबारी संदीप मेहरा के मुताबिक बाजार से ऑफलाइन भी उन्हीं दामों पर मोबाइल खरीद सकते हैं, जो कीमत ऑनलाइन दिखाई दे रही है। पुराने फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहे हैं। 5-जी सर्विस के साथ आठ जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की क्षमता वाले स्मार्टफोन की सेल ज्यादा है। 12 हजार से 30 हजार रुपये तक की कीमत वाले मोबाइल फोन की मांग सर्वाधिक है।

फोटो वर्जन
धनतेरस और दिवाली के लिए खूब खरीदारी हो रही है। बाजार पर सर्दियों की सुगबुगाहट का असर दिख रहा है। अब फ्रिज से ज्यादा गीजर, हीटर की बिक्री हो रही है। - दीपक भसीन, संगम एप्लायंस एंड इलेक्टि्रकल

कंपनियों के अलावा हमारी ओर से भी ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें डिस्काउंट समेत एक व्यक्ति द्वारा निर्धारित धनराशि से ज्यादा खरीद पर ऑफर्स हैं। - नीरज अरोरा, अरोरा लाइट्स एंड एप्लायंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed