{"_id":"5ce4821abdec220783608ba4","slug":"divorce-sent-from-america-wife-narrated-the-harassment-story-to-ssp-in-budaun-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से भेजा तलाकनामा, पत्नी बोली- मेरा क्या कसूर, एसएसपी को सुनाई उत्पीड़न की दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से भेजा तलाकनामा, पत्नी बोली- मेरा क्या कसूर, एसएसपी को सुनाई उत्पीड़न की दास्तान
Wed, 22 May 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं/ बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं/ बरेली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 May 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डाक से तलाकनामा भेजा है। इससे न सिर्फ पत्नी परेशान है बल्कि उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि पति ने कई बार उसे जान से मारने की कोशिश भी की। उसकी उम्र 55 साल हो चुकी है। इसके बावजूद पति उत्पीड़न किए जा रहा है। अब पति ने उसे तलाकनामा भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को एसएसपी कार्यालय पहुंची नसरीन फातिमा ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली के यमुना बिहार की निवासी हैं। एक जनवरी 1994 को उनका निकाह बदायूं में सहसवान कस्बे के चौधरी मोहल्ला निवासी फहीम इशरत पुत्र इशरत अली के साथ हुआ था। तभी से ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे थे। आए दिन उनसे रुपये और कार की मांग कर रहे थे। इस पर उनके भाई जाहिद थोड़ा-थोड़ा करके 25 लाख रुपये दे चुके हैं। बावजूद इसके उनका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। निकाह के कुछ समय बाद पति उन्हें अमेरिका ले गया और वहां की नागरिकता दिलवा दी। अमेरिका में भी पति का व्यवहार नहीं बदला। कई बार उसने जान से मारने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
एक बार उसके कपड़ों में आग लगा दी गई। उसे बाइक से धकेलकर भाग गया, जिसमें वह बाल-बाल बची। इससे तंग आकर वह करीब एक साल पहले अपने मायके दिल्ली आ गईं। तभी से वह दिल्ली में रह रही हैं। पति ने कहा था कि वह उन्हें लेने आएगा। इंतजार करते-करते एक साल हो गया लेकिन वह लेने नहीं आया। दो दिन पहले उसके पास डाक से तलाकनामा भेजा गया तो अब वह परेशान हैं।
विज्ञापन
नसरीन फातिमा ने बताया कि फहीम इशरत पहले एक और निकाह कर चुका था। उसमें दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में चल रहा है। उनके मायके वाले तो हर शर्त पूरी कर रहे थे, इसके बावजूद उन्हें तलाकनामा भेजा गया। इस उम्र में वह कहां जाएं और किसके सहारे रहें। इसके लिए उन्होंने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, महिला मेरे पास आई थी। उसका निकाह सहसवान में हुआ है और वो दिल्ली में रह रही है। उसका पति उसे छोड़ चुका है। अब पति ने उसे तलाकनामा भेजा है। ये परिवार न्यायालय का मामला है। अगर कोई दूसरा मामला होता तो कार्रवाई की जाती।