फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divisional commissioner Saumya Agrawal stopped the salary of 22 officers who acted arbitrarily in Bareilly

Bareilly News: मनमानी करने वाले 22 अधिकारियों का रोका वेतन, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने की बड़ी कार्रवाई

Thu, 14 Aug 2025 05:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 05:10 PM IST
सार

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने 22 अधिकारियों के अगस्त महीने के वेतन पर रोक लगा दी है। इन अफसरों ने तीन महीने बीतने के बाद भी अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस के संबंध में लॉगिन नहीं किया। पूर्व में मांगे गए स्पष्टीकरण पर जवाब भी नहीं दिया। 

विज्ञापन
Divisional commissioner Saumya Agrawal stopped the salary of 22 officers who acted arbitrarily in Bareilly
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल - फोटो : X

विस्तार

बरेली में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आदेशों की अवहेलना और मनमानी करने वाले 22 अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। इसमें मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तक फाइलों और पत्र व्यवहार ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू नहीं किया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने अधिकारियों के अगस्त महीने के वेतन आहरण पर रोक उस स्थिति में लगाई है, जब इन लोगों ने तीन महीने बीतने के बाद भी अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस के संबंध में लॉगिन नहीं किया। न ही इस मामले में पूर्व में मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब दिया है। मंडल से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक के सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 तक हर हाल में प्रभावी करने के निर्देश थे। सभी फाइलों और पत्राचार के मूवमेंट व्यवस्था ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित करने को कहा गया था। 
विज्ञापन


अफसरों ने नहीं दिया था जवाब 
मंडलायुक्त ने बताया कि ई-ऑफिस की व्यवस्था में काम न करने वाले अधिकारियों से उन्होंने 31 जुलाई को जवाब-तलब किया था। लेकिन, संबंधित सभी 22 अधिकारियों ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है और न ही ई-ऑफिस के माध्यम से काम शुरू कराया है। जबकि, इन लोगों को उन्होंने कार्मिकों एवं यूजर्स की सूची उपलब्ध कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' कर मांगे 70 लाख रुपये, 62 वर्षीय महिला ने दिखाई सजगता, ठगी होने से बची

फिर भी इन अधिकारियों ने ई-ऑफिस पर न लॉगिन किया है और न ही किसी ई-फाइल का मूवमेंट शुरू कराया है। जबकि, व्यवस्था शुरू करने के लिए अंतिम समय देने के भी तीन महीने बीत गए हैं। ऐसे में मंडलायुक्त ने अधिकारियों का अगस्त महीने का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित किया है।

इन अधिकारियों का रोका वेतन
उप निदेशक सिंचाई एवं जल संसाधन (शारदा कमांड), क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, अधीक्षण अभियंता जल निगम (नगरीय), मंडलीय कमांडेंट (होमगार्ड), आरटीओ प्रशासन, उप निदेशक पर्यटन, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, उप निदेशक मंडी परिषद (विद्युत-यांत्रिकी), अधीक्षण अभियंता सिंचाई पंचम मंडल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है। इनकी तरह ही संयुक्त आयुक्त एवं रजिस्ट्रार सहकारिता, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उप निदेशक (निर्माण) मंडी परिषद, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा, संयुक्त आयुक्त उद्योग, मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र, सहायक निदेशक सेवायोजन एवं भू-गर्भ विभाग के अधीक्षण अभियंता और सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट का भी वेतन रोका है। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक, सिंचाई बाढ़ कार्य के अधीक्षण अभियंता, मंडलीय लेखा परीक्षण यूनिट, विधिक माप विज्ञान विभाग के सहायक नियंत्रक का भी वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed