फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divider will be removed from Puraina Tirahe to Railway Station Road

Bareilly News: पुरैना तिराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक हटेगा डिवाइडर

Sun, 28 May 2023 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Divider will be removed from Puraina Tirahe to Railway Station Road
आंवला। पुरैना तिराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक हादसे का कारण बना डिवाइडर हटाया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में इसको मंजूरी दी गई। बैठक में विकास से जुड़े 19 प्रस्ताव मंजूर हुए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन द्वारा संचालित पं. दीनदयाल योजना, पुंज योजना, कान्हा गोशाला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यो के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही पुरैना तिराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक जाने वाले डिवाइडर को तोडने, कस्बे में हाईटेक लाइब्रेरी बनाने, पालिका विस्तार में शामिल गांवो में पथ प्रकाश व्यवस्था, नगरिया मोड़ पर महाराणा प्रताप स्वागत द्वार का निर्माण, सफाई कार्यो के लिए नए उपकरणों की खरीद, टंकियों की मरम्मत, पालिका परिसर में पडे टीनशेड को हटाकर दुकाने बनवाना, अबादानपुर में अधूरे पड़े पंचायतघर को पूर्ण कराने सहित 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा सभासद मधुसूदन सिंह ने कच्चा कटरा तालाब का सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव रखा। सभासद सपना अग्रवाल ने पौधारोपण ट्रीगार्ड लगाने व पालिका द्वारा एक ई-रिक्शा चलाकर डोर-टू-डोर पूजा में प्रयोग सामग्री (निर्माल्य) का प्रस्ताव रखा। ईओ जितेन्द्र कुमार, रामपाल गुप्ता, फुरकान अली, जलीस राजा, लक्ष्मी देवी, सचिन गुप्ता, सूरजपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आउटसोर्सिंग कंपनी का ठेका निरस्त



आंवला। बोर्ड की पहली ही बैठक में चेयरमैन आबिद अली ने आउटसोर्सिंग का ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई। चेयरमैन ने कहा कि कंपनी के कर्मचारी निरंकुश थे। पूरी रात जलापूर्ति होती रहती थी। आए दिन समरसेबिल पंपो के मोटर फुंकना आम बात थी। बिना आवश्यकता जलापूर्ति होती थी और आवश्यकता होने पर पानी की सप्लाई ठप रहती थी। पालिका द्वारा अधिकृत अधिवक्ता इन्द्रभान सिंह को भी पालिका से कार्यमुक्त कर उनके स्थान पर अवनीश तिवारी एडवोकेट की नियुक्ति की गई। आबिद अली ने कहा कि पिछले बोर्ड में इन्द्रभान सिंह को हुए भुगतान की जांच कराई जाएगी। संवाद
---
कई महिला सभासदों के पति रहे मौजूद
बोर्ड की पिछली बैठक में कई महिला सभासदों के पति नजर आए। यहीं नहीं महिला सभासदों की जगह उनके पति ने ही अपने बिंदुओं को रखा। इसको लेकर नाराजगी भी दिखी।
----
सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश
देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां के चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को कस्बे में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह कूड़ा फैला मिला। नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के सभी पटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद

---
अस्पताल में चारो ओर बिखरी मिली गंदगी
सिरौली। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन सकलैनी ने शनिवार को सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में चारो ओर गंदगी बिखरी देख उन्होंने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बताया कि अस्पताल में सफाई कर्मी नहीं हैं। इस वजह से सफाई नहीं हो पाती। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत के अधिकारियों को अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में चल रहे अवैध स्टैंड को हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल को सीएचसी का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed