{"_id":"683e15d9f6e01018030e348c","slug":"diversion-implemented-on-ganga-dussehra-heavy-vehicles-will-not-enter-the-city-bareilly-news-c-4-lko1064-654141-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गंगा दशहरा पर लागू रहेगा डायवर्जन, शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन; देखें रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गंगा दशहरा पर लागू रहेगा डायवर्जन, शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन; देखें रूट प्लान
Tue, 03 Jun 2025 10:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:02 AM IST
सार
बरेली में गंगा दशहरा पर चौबारी घाट पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर चार जून को शाम छह बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में गंगा दशहरा के मद्देनजर चार जून को शाम छह बजे से पांच जून को गंगा स्नान संपन्न होने तक शहर की यातायात व्यव्स्था बदली रहेगी। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य आवश्यक कार्यों में लगे वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करेंगे। रामगंगा पुल और मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। समस्या से बचने के लिए बेहतर होगा कि लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
इसी क्रम में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और एसपी सिटी मानुष पारीक ने सोमवार को चौबारी घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कैंट पुलिस भी रही। एडीएम ने रामगंगा में गहराई वाले स्थानों पर खतरे के संकेतक लगाने और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यहां से गुजरेंगे वाहन
बुधवार शाम छह बजे से बृहस्पतिवार को गंगा स्नान की समाप्ति तक रामगंगा पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहे से बिलवा, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर भेजा जाएगा। रोडवेज बसें सेटेलाइट बस अड्डे तक ही पहुंच सकेंगी।
बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन देवचरा, फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे। नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से आने वाले वाहन भी बड़ा बाइपास से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें- UP: डेढ़ साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पति ने तांत्रिक को सौंप दी घरवाली; नशे की दवा देकर उसने किसी और को परोसा
डायवर्जन के दौरान बुखारा मोड़, रम्पुरा, अखा और चौपुला चौराहे से रामगंगा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए झुमका तिराहा, बिलवा पुल, इन्वर्टिस तिराहा और बुखारा मोड़ पर पुलिस तैनात रहेगी। हर थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों को डायवर्ट कराने की जिम्मेदारी दी गई है।