फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District level trials for the State Senior Athletics Championship tomorrow

Bareilly News: प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल कल

Sun, 24 May 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
District level trials for the State Senior Athletics Championship tomorrow
बरेली। उत्तर प्रदेश के एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आगामी एक और दो जून को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 25 मई को सुबह आठ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी 24 से 28 जून 2026 तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 65वीं अंतर राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य टीम के लिए खिलाड़ियों का अंतिम चयन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जिला एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि जिले के सभी इच्छुक और योग्य खिलाड़ी इस ट्रायल प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले एथलीट की आयु 24 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। खिलाड़ियों के पास एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का यूआईडी कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed