Bareilly News: जिला अस्पताल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, मकान में फंदे से लटका मिला शव
Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में जिला अस्पताल के कर्मचारी का शव शुक्रवार रात उसके बंद मकान में फंदे से लटका मिला। परिजन तलाशते हुए वहां पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना इज्जतनगर क्षेत्र के डेलापीर कैलाशपुरम कॉलोनी में शुक्रवार रात हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कर्मचारी की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
48 वर्षीय नीरज वाल्मीकि जिला अस्पताल में तैनात थे। वह मूलरूप से थाना प्रेमनगर क्षेत्र के जाटवपुरा निवासी थे। बताया जा रहा है कि नीरज किसी बात से आहत थे। इसके कारण वह नाराज होकर अपने कैलाशपुरम कॉलोनी स्थित बंद पड़े मकान में चले गए। परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना का कोई अंदेशा नहीं था।
रात 11 बजे पुलिस को मिली सूचना
नीरज घर वापस नहीं आए तो उन्हें तलाश करते हुए परिवार के लोग मकान में पहुंचे। कमरे में शव लटका देख हैरान रह गए। पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 11 बजे मिली, इसके बाद पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया: पति ने कमरे में लगाया गुप्त कैमरा...सफाई के समय जो मिला उसे देख बीवी सन्न
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह किस वजह से इतने तनाव में थे कि उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। नीरज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। अभी तक सुसाइड नोट की बरामदगी भी नहीं हुई है। पुलिस नीरज के मोबाइल की जांच करने की बात कह रही है।