फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District Hospital: Disorders are increasing the pain of patients

जिला अस्पताल : अव्यवस्थाएं बढ़ा रहीं मरीजों का दर्द

Sat, 28 Oct 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
District Hospital: Disorders are increasing the pain of patients
जिला अस्पताल में सीढ़ी चढ़़कर जाती बुजुर्ग महिला
लखीमपुर खीरी। एमसीएच विंग में जिला अस्पताल शिफ्ट होने के बाद जिले वासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की आस थी, लेकिन हावी अव्यवस्थाएं मरीजों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही शौचालय आदि की। अस्पताल के लोग बताते हैं कि एमसीएच विंग में जिला अस्पताल को शिफ्ट हुए डेढ़ साल हुआ है। इतने कम समय में ही अस्पताल भवन के हालात बद से बदतर हो गए हैं। लिफ्ट एक माह भी सुचारू रूप से नहीं चलती है। दोनों लिफ्ट अक्सर खराब रहती हैंं, जिसका खामियाजा बुजुर्ग मरीजों से लेकर गंभीर के मरीजों को भुगतना पड़ता है। इसकी तरह कोई ध्यान नहीं देना वाला है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को करीब सात सौ पर्चे बने। इसमें बुजुर्ग मरीजों की संख्या सौ से ड़ेढ़ सौ तक रही। इनमें तमाम मरीज ऐसे थे, जिन्हें नेत्र, त्वचा एवं कान संबंधी दिक्कतें थीं। इन डॉक्टरों को दिखाने के लिए बुुजुर्गों को दूसरी दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। इसके लिए इन्हें सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, ऐसे में इनका दम तक फूलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह से खराब है वाटर कूलर
मरीज और उनके तीमारदारों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी के पास बाहर वाटर कूलर लगा था। जो पिछले कई माह से खराब पड़ा है। उपयोग न होने की वजह से इसकी एक टोंटी एक तक गायब हो गई है। ऐसे में मरीजों को छोड़िए, स्टाफ तक को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। हालात ये हैंं डॉक्टर से लेकर स्टाफ घर से पानी की बोतल लेकर आने के लिए मजबूर हैं।


लिफ्ट खराब होने की सूचना मिली है। इसके लिए संबंधित लोगों को अवगत करा दिया है। कर्मचारी लखनऊ से आते हैं। एक दो दिन में यह दुरूस्त हो जाएगी। वाटर कूलर को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
- डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में सीढ़ी चढ़़कर जाती बुजुर्ग महिला

जिला अस्पताल में सीढ़ी चढ़़कर जाती बुजुर्ग महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed