{"_id":"5f9db2ed8ebc3e9bf4623061","slug":"dissenters-on-chaupula-are-not-diminishing-people-struggling-with-waterlogging-and-jam-bareilly-news-bly425352841","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रहीं चौपुला पर दुश्वारियां, जलभराव-जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नहीं हो रहीं चौपुला पर दुश्वारियां, जलभराव-जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
चौपुला पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज के ऊपर आधे हिस्से में सड़क बनाने का काम शुरू होने से जाम लग रहा है। इसके अलावा गड्ढों में भरी मिट्टी पानी भरने से दलदल बन गई है। निर्माण कार्य के चलते लोगों को राह निकलना दूभर हो रहा है। शनिवार को भी लोग दलदल और जाम से परेशान रहे।
शहर में कई स्थानों पर इन दिनों ओवरब्रिज और सीवर लाइन का निर्माण चल रहा है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा समस्या चौपुला चौराहे पर दिख रही है। बदायूं, आगरा, मथुरा, दिल्ली के वाहनों के आवागमन का यह मुख्य रास्ता है। हालांकि इन दिनों कई मार्गों के भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर निकाला जा रहा है। ताकि यहां तेजी से निर्माण कार्य हो सके। इस बीच चौपुला पुल पर स्थिति काफी खराब हो रही है। कुछ दिनों पहले यहां एक साइड का रोड बनाया था, अब दूसरी साइड के रोड निर्माण से जाम की समस्या बढ़ रही है।
पुल के नीचे ऊबड़खाबड़ सर्विस रोड पर गड्ढों में जलभराव हो गया है। यहां पूर्व में डाली गई मिट्टी ने पानी में भीगकर दलदल का रूप ले लिया है। मढ़ीनाथ साइड में दलदल से लोगों को राह निकलना दूभर हो रहा है। त्योहार तक व्यवस्था में सुधार के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। बदायूं रोड पर जाने वाले तमाम वाहन फिलहाल लाल फाटक रूट का प्रयोग कर रहे हैं, इसके बावजूद वाहनों की संख्या कम नहीं हो रही। डायवर्जन की मार झेल रहे रेलवे कॉलोनी रोड पर भी जाम लग रहा है।