फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disputes often arose after drinking alcohol, villagers stunned by the murder

Bareilly News: शराब पीकर अक्सर होता था विवाद, हत्या से गांव वाले सन्न

Thu, 08 Oct 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Disputes often arose after drinking alcohol, villagers stunned by the murder
दावत के बाद शाम को वापस जाना चाहते थे रामरतन, ससुराल वालों ने रोक लिया
विज्ञापन

अलीगंज। गांव बिहारीपुर में ससुराल आए रामरतन की हत्या से गांव के लोग भी सन्न हैं। पुलिस जांच के सामने आया है कि रघुवीर और हत्यारोपी हरपाल, मुकुट, नन्हे, लाखन के बीच ज्यादा बनती नहीं थी। शराब पीकर अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। गांव में किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।
रघुवीर ने बताया कि उनके बहनोई रामरतन हर साल श्राद्ध की दावत में ससुराल आते थे। रविवार को ही उनको कॉल करके बुधवार को आने के लिए कह दिया था। दावत के बाद शाम को उन्होंने घर लौटने की बात कही तो ससुराल वालों ने उनको रोक लिया। रघुवीर बैठक में सोता था। बुधवार रात दोनों को बैठक में सोना था। रात में रघुवीर खेत पर चले गए और बैठक में अकेले रामरतन बचे।
विज्ञापन

सीओ हेमंत कुमार का भी कहना है कि शायद हमलावरों को पता नहीं था कि रात में रघुवीर का साला रामरतन भी रुका है और बैठक में रघुवीर के तख्त पर ही सो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के कई लोगों के बयान लिए गए हैं। मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed