फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute resumed over wholesale drug business time

थोक दवा कारोबार समय को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद

Tue, 16 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dispute resumed over wholesale drug business time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

औषधि निरीक्षक ने भ्रामक संदेश जारी करने वालों को हड़काया, बोले- दवा कारोबार करने की है 24 घंटे छूट

विज्ञापन
बरेली। थोक दवा दुकानें खोलने और बंद करने के समय को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। एक गुट ने थोक दवा की दुकानें शाम पांच बजे तक बंद करने का अभियान शुरू किया है। इसकी जानकारी मिलते ही एफएसडीए के अधिकारी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की फटकार लगाई है। चेतावनी दी है कि ऐसी मनमानी और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सोमवार सुबह से ही कारोबारियों के व्हाट्सऐप पर मेसेज आने शुरू हो गए कि अब थोक दवा बाजार शाम पांच बजे तक ही खुलेगा। इसका सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी मेसेज में दी गई। इस पर थोक दवा दुकानदारों में खलबली मच गई। मुकेश अग्रवाल और राजेश ओबराय नाम से जारी यह संदेश खाद्य सुरक्षा व औषधि अफसरों तक पहुंच गया। औषधि निरीक्षक विवेक कुमार ने इन पदाधिकारियों से फोन पर पूछा कि किस अधिकार से ऐसे मेसेज जारी किए जा रहे हैं। विवेक ने कहा कि दवा कारोबारी लाइसेंसी हैं, उन्हें लाइसेंस लेते वक्त ली गईं शर्तें भी माननी होंगी। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने सुबह नौ से रात साढ़े आठ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है, जबकि दवा कारोबार आवश्यक सेवाओं में आता है इसलिए उसे समय में नहीं बांधा जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि दवा कारोबार 24 घंटे करने की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed