फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute over ice worth five rupees, youth stabbed to death

Bareilly News: पांच रुपये के बर्फ को लेकर विवाद, सूजा घोंपकर युवक की हत्या

Thu, 16 May 2024 04:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Dispute over ice worth five rupees, youth stabbed to death
फतेहगंज पश्चिमी। पांच रुपये के बर्फ को लेकर हुए विवाद में बर्फ विक्रेता ने सूजा घोंपकर युवक की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सूजा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा का रहने वाला शेर सिंह फेरी लगाकर बर्फ बेचता है। बुधवार को वह पड़ोसी गांव माधौपुर में बर्फ बेचने गया था। शाम पांच बजे माधौपुर के संजू कश्यप (30) पांच रुपये का बर्फ खरीदने पहुंचे। शेर सिंह ने पांच रुपये का बर्फ देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। शेर सिंह ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे से संजू पर हमला कर दिया। उनके पेट और सीने पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल संजू को परिजन अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, संजू पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे शेर सिंह को ग्रामीणों ने दबोचकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ नितिन कुमार ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। म़ृतक की मां रामरती की तहरीर पर पुलिस ने शेर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर सिंह मंगलवार को भी फेरी लगाते हुए बर्फ बेचने माधौपुर पहुंचा था। इस दौरान बर्फ खरीदने आए संजू से उसका झगड़ा हुआ तो ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दिया था। बुधवार शाम को फिर दोनों में झगड़ा हो गया और इसमें संजू की जान चली गई। मृतक के परिवार में मां रामरती और तीन बेटियां शशि, सीमा, मुस्कान का रो-रो कर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed