{"_id":"6ab97dd4c9b92b6e00026269","slug":"diseases-likely-to-rise-following-waterlogging-instructions-issued-to-ensure-comprehensive-arrangements-for-treatment-bareilly-news-c-4-bly1015-976051-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जलभराव के बाद बढ़ेंगी बीमारियां, इलाज का मुकम्मल इंतजाम करने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जलभराव के बाद बढ़ेंगी बीमारियां, इलाज का मुकम्मल इंतजाम करने की हिदायत
Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला बारिश-जलभराव से जूझ रहा है। पानी उतरने के बाद बीमारियां फैलने की आशंका है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की पर्याप्त व्यवस्था रखने की हिदायत दी। मरीजों को समय पर पूरा इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सकों को पोर्टल पर आंकड़ों की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराने के लिए कहा। एएनएम की लापरवाही के मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएम जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकरण और भुगतान की समीक्षा की। लंबित मामलों का निस्तारण कराने, आशाओं के भुगतान में पीछे चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए।
अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाने, ई-संजीवनी के इस्तेमाल और प्रगति को बढ़ाने पर जोर दिया। दस्तक अभियान की भी समीक्षा हुई। डीएम ने टीबी मरीजों को चिह्नित कर उनका पूरा इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की लगातार निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराने के लिए कहा।