फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Discrimination against Dalit students in mid-day meal

Bareilly News: मिड-डे मील में दलित विद्यार्थियों से भेदभाव

Sun, 23 Jul 2023 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jul 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Discrimination against Dalit students in mid-day meal
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र के फाजिलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ पर अभिभावकों ने दलित वर्ग के बच्चों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में इसकी शिकायत की गई। बीएसए ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने पहुंचे गांव के प्रेमपाल ने बताया कि उनकी बेटी चंद्रप्रभा विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। शनिवार को वह चोटिल होकर घर आई। पूछने पर उसने बताया कि मिड-डे मील लेने के लिए दलित छात्र-छात्राओं को अपने घर से बर्तन लाने के लिए कहा जाता है। आधे घंटे के भोजनावकाश में बच्चों को घर जाकर बर्तन लाना होता है। भोजन करने के बाद उसे वापस घर भी पहुंचाना होता है।
विज्ञापन

शनिवार को इसी भागदौड़ में गिरकर वह चोटिल हो गई। उन्होंने बताया कि जब वह इसकी शिकायत करने विद्यालय गए तो वहां उनके साथ अभद्रता की गई। बेटी का नाम काटने की धमकी दी। नाराज होकर वह गांव के नरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, देवदत्त, मनोज कुमार, तारादेवी, डोरीलाल, नन्ही देवी के साथ थाने पहुंचे। शिक्षिकाओं पर कार्रवाई के लिए उन्होंने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माया देवी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर भोजन दिया जाता है। बर्तन भी विद्यालय की ओर से मिलते हैं। भेदभाव का आरोप गलत है। नल पर हाथ धोते समय छात्रा चोटिल हो गई थी। वहीं, इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया गांव के कई लोग शनिवार को शिकायत करने आए थे। मामले की जांच कराई जा रही है।

वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed