फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dirty water filled in New PHC premises

Bareilly News: न्यू पीएचसी परिसर में भरा गंदा पानी

Wed, 06 Aug 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled in New PHC premises
दुनका। न्यू पीएचसी दुनका में गंदा पानी भरने से मरीजों को दवा लेने जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि न्यू पीएचसी में थोड़ी सी बरसात होने पर पूरे अस्पताल प्रांगण में गांव का गंदा पानी भर जाता है, जिससे लोगों को संक्रामक रोग होने का खतरा है। अस्पताल परिसर में बड़ी-बड़ी घास खड़ी होने के कारण जहरीले कीड़े और मच्छर आदि पनप रहें हैं, जिसकी साफ सफाई भी नही कराई गई है। गांव के कपिल गंगवार, भरत शर्मा, शिशुपाल सिंह आदि ने बंद नाला खुलवाने और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट रोहित बिष्ट एवं सफाई कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर रोड से काफी नीचा हो गया है। अस्पताल से आगे कुछ लोगों ने नाले को बंद कर दिया। ग्राम प्रधान अफसर अहमद ने बताया कि उनके द्वारा कई बार नाला खुलवाने का प्रयास किया गया है, लेकिन लोगों के विरोध के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed