{"_id":"668c939949caf72dc107ce3c","slug":"dirty-water-entered-houses-due-to-drain-not-being-cleaned-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100268-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाला साफ न होने से घरों में घुसा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाला साफ न होने से घरों में घुसा गंदा पानी
विज्ञापन
गलियों व घरों में पानी भरने से महिलाएं घर के बाह
भुता। एक तरफ लगातार हो रही बारिश से कस्बा भुता के बरेली-बीसलपुर मार्ग पर जलजमाव से राहगीरों व वाहनचालकों का निकलना दूभर हो गया है। वहीं, दूसरी ओर नाले की सफाई न होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। समस्या का समाधान न होने से कस्बेवासियों ने संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। लोगों ने अधिकारियों से नालों को जल्द से जल्द साफ कराने की मांग की है।
कस्बे के आदर्श कॉलोनी के घरों में पानी भरने से लोग मकान की छतों पर खाना बनाकर खाने को मजबूर हैं। कस्बा भुता के मुख्य मार्ग के दो फुट ऊपर तक पानी बह रहा है। यहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहनों, राहगीरों व आदि को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई वर्षों से नहीं हुई ऐसी बारिश
भुता के पास ही कैलाश नदी में बाढ़ आ जाने के कारण उसके किनारे बसे गांव खरदाह, मिल्क गोटिया, दौलतपुर, करेंना, सुनाह, मुरारपुर, सुनोरा, बहादुरपुर, लाड़पुर सहित दर्जन भर गांवों में पानी भर जाने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी वर्षों से ऐसी बारिश नहीं देखी है। ग्रामीण किसानों ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। संवाद