फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diploma courses will be closed !

तो बंद हो जाएंगे डिप्लोमा कोर्स!

Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज में चलने वाले कई डिप्लोमा कोर्स बंद होने की कगार पर पहुंच गये हैं। वजह यह है कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले नहीं हो रहे हैं। नियमत: 10 छात्रों से कम दाखिले पर यूनिवर्सिटी परीक्षा संचालन की अनुमति नहीं देती है। ऐसे में, आफिस मैनेजमेंट, इनवायरमेंट मैनेजमेंट, मूर्तिकला, बिजनेस लॉ और इश्यू कल्चर-फ्लोरीकल्चर जैसे डिप्लोमा कोर्सों बंद हो सकते हैं। इनमें नए शैक्षिक सत्र के लिए अब तक एक भी प्रवेश नहीं हुए हैं। इनके अतिरिक्त कालेज में पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन), पीजीडीएमसी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन), पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक, पीजी डिप्लोमा इन मार्डन अरेबिक के अतिरिक्त फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियल डिजाइनिंग और टेक्सटाइल में डिप्लोमा कोर्स भी संचालित हैं लेकिन इनमें भी अब तक बहुत कम दाखिले हुए हैं। एडमिशन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यूनिवर्सिटी की गाइड लाइन के मुताबिक जिन कोर्सों में 10 से कम एडमिशन होंगे, उनमें परीक्षा कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके चलते फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियल डिजाइनिंग, टेक्सटाइल और फोटोग्राफी डिप्लोमा कोर्सों पर भी संकट की स्थिति है क्योंकि इनमें अभी तक 10 से कम प्रवेश हुए हैं। हालांकि कालेज प्रशासन को उम्मीद है कि शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले पर्याप्त एडमिशन हो जाएंगे।
विज्ञापन


परंपरागत पाठ्यक्रमों को मिल रही तरजीह
बरेली कालेज में चलने वाले तमाम डिप्लोमा कोर्स के प्रति छात्र-छात्राओं में  रुझान नहीं है। यही वजह है कि एडमिशन नहीं हो रहे हैं जबकि रोजगार की दृष्टि से इन पाठ्यक्रमों का काफी महत्व है। माना जा रहा है कि बरेली के विद्यार्थी डिप्लोमा कोर्स की जगह स्नातक और स्नातकोत्तर के परंपरागत कोर्सों को ज्यादा महत्व देते हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी भी नहीं है। हां कुछ विद्यार्थियों के लिए इन पाठ्यक्रमों की अधिक फीस भी मुसीबत की वजह बन रही है। 
विज्ञापन


-----
बरेली कालेज में संचालित डिप्लोमा कोर्स रोजगार के लिहाज से बहुत उपयोगी हैं। इनकी पढ़ाई कर विद्यार्थी बेहतर कॅरिअर की ओर बढ़ सकते हैं।
-डॉ. अजय शर्मा, प्रभारी प्राचार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed